Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

बिना ब्लाउज साड़ी ने Urfi Javed को दिया धोखा, कैमरे में कैद ऊप्स मोमेंट

Urfi Javed Trolled: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट चुरा ही लेती हैं। उर्फी अक्सर ही अपनी अतरंगी ड्रेस की वजह से चर्चा में रहती हैं और कई बार तो उनकी ड्रेस लोगों के दिमाग ही घूमा देती है। उर्फी जावेद का एक बार फिर लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी ड्रेस ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस वीडियो के सामने आते ही लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और बुरी तरह से उर्फी जावेद को ट्रोल कर रहे हैं। इस बार तो उर्फी ने साड़ी में ही कुछ ऐसा कर दिया है कि लोगों का दिमाग की चकरा गया है।

बिना ब्लाउज साड़ी में दिखीं उर्फी जावेद

उर्फी जावेद हर तरह की ड्रेस पहनकर लोगों के सामने आ जाती हैं और अभी तक वो कई बार टॉपलेस लुक शेयर कर चुकी हैं। मगर इस बार तो उर्फी एक इवेंट में ही नीली रंग की साड़ी पहने नजर आई। मगर उर्फी ने साड़ी को भी मॉर्डन लुक देने के लिए इसे बिना ब्लाउज के ही पहन लिया। मगर उर्फी का अपना ही एक्सपेरिमेंट उन पर महंगा पड़ गया है, क्योंकि उनकी साड़ी का पल्लू ऊपर खिसक जा रहा है।

ऊप्स मोमेंट का शिकार हुईं उर्फी (Urfi Javed Trolled)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नजर आ रहा है कि एक बार फिर उर्फी जावेद ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गई हैं। उर्फी ने बिना ब्लाउज के साड़ी को ही अलग अंदाज में पहन रखा है, उन्होंने साड़ी के पल्लू को ब्लाउज की तरह पहना है, लेकिन वो कैमरे के सामने ही ऊपर की तरफ खिसक जाता है। उर्फी के साथ हुई ये हरकत कैमरे में कैद हो गया है, और उर्फी अपने आगे हाथ रखकर अपनी इज्जत बचाने में लगती है। मगर यह वीडियो आग की तरह इंटरनेट पर फैल रहा है और लोग उनका मजकर मजाक उड़ा रहे हैं।

 

यूजर्स उड़ा रहे मजाक 

उर्फी जावेद को सोशल मीडिया पर लोग ट्रोल कर रहे हैं और उनकी टांग खिंचाई भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘सच कहूं तो यह फैशन नहीं है वह हमेशा न्यूडिटी दिखाना चाहती है।’, तीसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘छुपाना भी नहीं आता, दिखाना भी नहीं आता।’ एक अन्य यूजर ने बोला, ‘कितना रिस्क ले लेती है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘अंदर कुछ पहन लेती दीदी’, एक और अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘इन्हें किसी ने नहीं बताया कि साड़ी के साथ ब्लाउज भी पहना जाता है।’  एक यूजर ने लिखा, ‘बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। वह भारतीय परंपरा को खराब कर रही है। कोई उसका समर्थन कैसे कर सकता है?’

   

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.