शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान क्रूज में चल रही ड्रग्स पार्टी में शामिल पाए गए हैं.
शनिवार देर रात मुंबई से गोवा जा रही क्रूज पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने छापेमारी की थी जहां से उन्होंने ड्रग्स बरामद किए.
ये वीडियो तब का है जब शाहरुख और गौरी अपने पहले बेटे आर्यन खान के पेरेंट्स बने थे. सिमी ग्रेवाल के शो Rendezvous with Simi Grewal में शाहरुख से अपने बेटे की परवरिश पर सवाल पूछा गया था. तब उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि उनका बेटा वह सब कुछ करे जो वे अपने टीनेज के समय नहीं कर पाए.
सिमी उनसे कहती हैं- मुझे यकीन है कि आप अपने बेटे को बिगाड़ देंगे. इसपर शाहरुख मजाक में कहते हैं- नहीं नहीं ऐसा कुछ नहीं है, मैंने उससे कहा है कि जब वह 3-4 साल का हो जाएगा तो वह लड़कियों के पीछे भाग सकता है, ड्रग्स ले सकता है, सेक्स कर सकता है. अगर वह ये सब जल्दी शुरू करे तो अच्छा होगा.
आगे शाहरुख ने कहा कि आर्यन एक बिगड़ा हुआ बच्चा जरूर होगा लेकिन अगर वह अच्छा लड़का निकला तो वह उसे घर से बाहर निकाल देंगे. शाहरुख यह भी कहते हैं कि वे आर्यन के खिलाफ अपने को-स्टार्स से शिकायत चाहते हैं जिनकी बेटियां हैं.
शाहरुख द्वारा मजाक में कही गई ये बात अब उन्हीं के खिलाफ वायरल हो रही है. ड्रग्स केस में आर्यन का नाम आने से पहले वे फेक एमएमएस वीडियो और डेटिंग को लेकर भी विवाद में आए थे. ऐसे में लोग एक्टर के इस पुराने वीडियो पर जमकर चुटकी ले रहे हैं.
