Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

शाहरुख खान के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, NCB को भी लगा झटका, आर्यन को हिरासत में…

ड्रग्स केस में फंसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को कोर्ट में पेश किया गया है.

सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने आर्यन खान समेत 8 आरोपियों को न्या‍यिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया है. कोर्ट का यह फैसला एनसीबी के लिए भी बड़ा झटका है क्योंकि एनसीबी आरोपियों की 11 अक्टूबर तक के लिए कस्टडी की मांग कर रही थी. फिलहाल आर्यन खान को न्यायिक हिरासत में होने के बाद भी एनसीबी के दफ्तर में रखा जाएगा. अब मामले की सुनवाई 8 अक्टूबर को सुबह 11 बजे होगी. ऐसे कोर्ट से उम्मीद लगाए बैठे शाहरुख के परिवार के लिए ये खबर दुखों का पहाड़ टूटने है.

Shah Rukh Khan Feels Like His Son Aryan Khan Cannot Act Bollywood - शाहरुख  खान ने आर्यन खान के बारे में कही दिल की बात, बोले- मुझे नहीं लगता मेरा बेटा  एक्टिंगअब तक केस में क्या क्या हुआ

NCB ने कहा कि मामले में अचित कुमार की गिरफ्तारी आर्यन के नाम लेने के बाद हुई थी. अरबाज मर्जेंट ने भी उनका नाम लिया था. कहा गया कि एजेंसी को इन तथ्यों की जांच करने के लिए वक्त चाहिए. एनसीबी ने अचित कुमार की भी 11 अक्टूबर तक कस्टडी की मांग की थी.

एनसीबी ने आर्यन पर लगाए हैं गंभीर आरोप
ड्रग्स केस में 4 अक्टूबर को हुई सुनवाई में कई हैरान कर देने वाली चीजें सामने आईं. एनसीबी की तरफ से कोर्ट में बताया गया था कि आर्यन खान के फोन में तस्वीरों के रूप में चौंकाने वाली आपत्तिजनक चीजें मिली हैं, जिसमें आगे की पूछताछ के लिए एनसीबी ने 11 अक्टूबर तक की हिरासत की मांग की थी. हालांकि, कोर्ट ने आर्यन खान और दो अन्य लोगों को 7 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में रहने का फैसला सुनाया था.

एनीसीबी ने आर्यन की चैट्स में कई कोड नेम मिलने के किए थे दावे
सुनवाई में एनसीबी की तरफ से दावा किया गया था कि आर्यन के फोन से पिक्चर्स चैट के रूप में कई लिंक्स मिले हैं, जो इंटरनेशनल ड्रग्स ट्रैफिकिंग की ओर इशारा करते हैं. एनसीबी ने कहा था- चैट्स में कई कोड नेम भी पाए गए हैं और उसका पता लगाने के लिए कस्टडी की जरूरत होगी. सबका सामना करना पड़ता है.

एनसीबी ने आगे कहा था- लिंक और नेक्सस को उजागर करने के लिए हिरासत की जरूरत है. ड्रग्स तस्करों के साथ व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक चैट की जा रही है. इस मामले में अभी भी छापेमारी चल रही है. बता दें कि आर्यन खान की व्हाट्सएप चैट में पैसों की लेनदेन का खुलासा होने की बात भी सामने आई थी.

आर्यन के वकील सतीश मानश‍िंदे ने उनके पक्ष में कोर्ट में दलील दी थी कि आर्यन क्रूज पर बतौर मेहमान गए थे. उन्हें स्पेशल गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था और इसके लिए उन्हें कोई पैसा नहीं मिला था. वकील ने ये भी कहा था कि एनसीबी की जांच में आर्यन के पास से ना ड्रग्स मिले और ना ही पैसे मिले थे.

वहीं एनसीबी द्ववारा लगाए गए सभी आरोपों के नकारते हुए सतीश मानशिंदे ने कहा था- आर्यन खान को शिप में ड्रग्स बेचने की जरूरत नहीं है. वह शिप में क्यों गए थे इसमें एनसीबी का कोई काम नहीं. आर्यन चाहें तो पूरा शिप खरीद सकते हैं.

ड्रग्स केस में कैसे फंसे आर्यन खान?
दरअसल, शनिवार 2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रही क्रूज श‍िप में नारकोट‍िक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने छापा मारा था. इस शिप में ड्रग्स पार्टी चल रही थी, जिसमें आर्यन खान भी मौजूद थे. इसके बाद एनसीबी ने आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट समेत कई लोगों को अपनी हिरासत में लिया था और उनसे पूछताछ की गई थी.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.