Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

आर्यन खान की ड्रग्स केस में गिरफ्तारी के बाद शाहरुख की बेटी सुहाना ने उड़ाया बड़ा कदम, बंद किया खुद…

ड्रग्स केस में बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की मुश्किलें बढ़ गई है।

मुंबई क्रूज रेव पार्टी में छापेमारी के दौरान एनसीबी ने आर्यन खान को गिरफ्तार किया, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और उनके परिवार को ट्रोल किया जा रहा है। उनके पुराने वीडियोज वायरल हो रहे हैं। वहीं विदेश में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर रही शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने ट्रोलिंग से बचने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

ड्रग्स केस में आर्यन को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी रिमांड 7 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी गई है। हाई प्रोफाइल रेव पार्टी में नाम आने के बाद से शाहरुख खान और उनक परिवार को लगातार टारगेट किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग शाहरुख को ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सुहाना खान ने ट्रोलिंग से बचने के लिए बड़ा कदम उठाया है। न्यूयार्क में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी करने वाली सुहाना ने ट्रोलिंग से बचने के लिए अपने खुद के इंस्टाग्राम पेज पर कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया है । आर्यन की बहन सुहाना खान ने इंस्‍टाग्राम में कमेंट सेक्‍शन को बंद कर खुद को निगेटिव कमेंट रखने की कोशिश की है।

 सुहाना ने बंद किया कमेंट सेक्शन

आपको बता दें कि सुहाना सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं, लेकिन बीत कुछ दिनों में उनके परिवार के साथ जो कुछ चल रहा है और जिस तरह से लोग उनके परिवार को ट्रोल कर रहे हैं, सुहाना खुद को इन ट्रोलर्स और निगेटिव कमेंट से दूर रखना चाहती हैं। जिसक कारण उन्होंने कमेंट सेक्शन, जो कि अब तक खुला था आर्यन की गिरफ्तारी के बाद उसे बंद कर दिया है। सुहाना ने नेगेटिविटी और ट्रोलिंग से दूर रहने के लिए ऐसा किया है। सुहाना के इस कदम से कोई भी उनपर निगेटिव प्रतिक्रिया नहीं दे पाएगा।

आपको बता दें कि बीते शनिवार को एनसीबी ने मुंबई से गोवा जा रही एक क्रूज पर छापेमारी कर रेव पार्टी का भंडाफोर किया। इस रेव पार्टी में कई हाई प्रोफाइल लोग शामिल थे, जिसने सबकों चौंका किया वो शाहरुख खान के बेट आर्यन खान का है। आर्यन समेत 8 लोगों को एनसीबी क्रूज रेव पार्टी से हिरासत में लेकर पूछताछ की और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.