Wed, Oct 28, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Shakira: जलपरी बन म्यूजिक वीडियो शूट कर रही थीं शकीरा, सिर के पास आ गया चूहा, चीख पड़ीं सिंगर, वीडियो VIRAL

Shakira oops moment: कोलंबियाई पॉप सिंगर शकीरा अपने गानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। दुनियाभर में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग। ऐसे में हाल ही में जब एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो कोपा वेसिया के शूटिंग के दौरान हुई एक अजीबोगरीब दुर्घटना का खुलासा किया, तो सभी हैरान रह गए।

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे खुद शकीरा ने ही पोस्ट किया था। यहां जलपरी बनीं शकीरा एक चूहे को देखकर चीखती नजर आ रही हैं। आइए बताते हैं क्या है मामला!

जब चूहा देखकर चीख पड़ीं पॉप स्टार शकीरा

46 वर्षीय ‘हिप्स डोंट लाई’ स्टार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। जहां वह जलपरी के लुक में कूड़े के ढेर में लेटी हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने गुलाबी बाल लगाए हुए हैं। सब सही चल रहा होता है, जब एक चूहा भागता हुआ शकीरा के सिर के पास आ जाता है। सिंगर चीखते हुए उठकर बैठ जाती हैं। उनके बाल एक्सटेंशन पीछे छूट गए हैं।

शकीरा ने वीडियो में कैप्शन डाला है, “कोसास क्यू ले पासन हस्ता ए लास सिरेनास।” इसका अनुवाद है, “ऐसी चीज़ें जो जलपरियों के साथ भी घटित होती हैं।”

 

 

बता दें, यह म्यूजिक वीडियो एक जलपरी की कहानी बताता है जिसे उसके समुद्र से निकाल लिया जाता है और फिर प्रदर्शन के लिए एक टैंक में रखा जाता है। वीडियो में कोलंबियाई सिंगर मैनुअल टुरिज़ो भी हैं। खैर, फिलहाल शकीरा का यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर अटेंशन ले रहा है। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- चूहे को भी जलपरी बनी शकीरा भा गई हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने सिंगर के प्रति हमदर्दी दिखाई।

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.