Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

शाहरुख खान के बेटे आर्यन के समर्थन में उतरे ये बॉलीवुड सितारें, शशि थरूर बोले- उससे नफरत सी महसूस…

ड्रग्स केस के मामले में शाहरुख खान के पुत्र आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया है.

अरेस्ट करने के बाद मुंबई की एक अदालत ने आर्यन खान को तीन दिन की एनसीबी रिमांड पर भेज दिया है. आर्यन के साथ ड्रग्स पार्टी में शामिल दो अन्य व्यक्तियों को भी हिरासत में ले लिया गया है. इस मामले के बाद शाहरुख खान के आलोचक निरंतर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग शाहरुख खान के साथ खड़े हैं. आइये जाने-

एक्टर ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने लिखा कि मेरे ख्याल से ये आर्यन खान के बारे में नहीं है क्योंकि वो दुर्भाग्यवश गलत समय पर गलत जगह था. आर्यन बहुत बहुत अच्छा बच्चा है. इस हालात को एक उदाहरण के तौर पर देख सकते हैं कि कैसे बॉलीवुड के लोगों को विच हंट किया जाता है.

So how was Aryan caught? NCB officials suddenly came in front of Aryan Khanमैं शाहरुख और गौरी के साथ हूं. वहीं सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने कहा कि मेरे परिवार के एक सदस्य के पास एक क्रूज है, इसलिए मुझे पता है कि वहां सुरक्षा जांच के कई दौर होते हैं. इसलिए मुझे समझ में नहीं आता कि आखिर सुरक्षा का यह उल्लंघन कैसे हुआ.

मुझे लगता है कि यह एक टारगेट करने जैसा है और उनकी छवि को धुमिल करने वाला है. सुचित्रा ने आगे कहा कि यह सिर्फ 8 बच्चों का झुंड नहीं हो सकता.

मीका सिंह ने भी शाहरुख खान का समर्थन करते हुए लिखा कि वाह क्या खूबसूरत है कॉर्डेलिया क्रूज, काश मैं वहां जा पाता. मैंने सुना है कि बहुत सारे लोग थे. सिंगर मीका सिंह ने आगे लिखा, इतने बड़े क्रूज में सिर्फ आर्यन खान ही घूम रहा था क्या हद है. गुड मॉर्निंग आपका दिन शानदार हो.

दिग्गज नेता शशि थरूर ने लिखा- मैं ड्रग्स का प्रशंसक नहीं हूं और ना ही मैंने कभी ड्रग्स लेने की कोशिश की. लेकिन जिस तरह से शाहरुख खान के बेटे आर्यन की गिरफ्तारी को लेकर लोग मजाक बना रहे हैं, उससे नफरत सी महसूस होती है. कुछ तो सहानुभूति रखें. अपने मजे के लिए 23 साल के लड़के को इतना ट्रोल करने की आवश्यकता नहीं है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.