Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Shilpa Shetty के 5 ऐसे विवाद, जिन्हें देख आज भी हो जाती हैं शर्मिंदा…

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपनी एक्टिंग, डांसिंग और फिटनेस के दम पर फैंस के दिलों पर राज करती हैं.

शिल्पा एक लंबे समय से फिल्मों में नजर नहीं आई हैं लेकिन अब वह हंगामा 2 से अपना कमबैक कर रही हैं. शिल्पा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो कई बार विवादों में भी घिर चुकी हैं.

इन दिनों सुपर डांसर चैप्टर 4 में बतौर जज नजर आने वाली शिल्पा शेट्टी अपनी शादी से लेकर ‘बिग ब्रदर 5’ के अलावा अंडरवर्ल्ड कनेक्शन को लेकर कई बार सुर्खियों में रही हैं. आइए जानते हैं शिल्पा शेट्टी के कुछ विवादराज की एक्स वाइफ ने लगाया था आरोपन्यूज24 की खबर के अनुसार शिल्पा उस वक्त सबसे ज्यादा सुर्खियों में आई थीं, जब उन पर घर तोड़ने का आरोप लगा था.जब शिल्पा राज कुंद्रा (raj kundra) के करीब आई थीं, तो राज पहले से शादीशुदा थे.राज ने पहली पत्नी कविता को तलाक देकर शिल्पा से शादी थी.

कविता ने तलाक के बाद शिल्पा पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे.नस्लभेदी टिप्पणीशिल्पा ने अमेरिकन रिएलिटी टीवी शो ‘बिग ब्रदर 5’ में हिस्सा लिया था. शो में शिल्पा पर नस्लभेदी टिप्पणी की थी, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गई थीं. बता दें शो की कंटेस्टेंट जेडी गुडी ने शिल्पा शेट्टी पर नस्लीय टिप्पणी की थी, इस बात को सुनकर भारत में जेडी गुडी की खूब अलोचना हुई थी.हालांकि शिल्पा को दुनिया भर से सहानुभूति मिली.अंडरवर्ल्ड से शिल्पा का कनेक्शनशिल्पा शेट्टी का अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन में भी नाम आ चुका है.

2013 में एक्ट्रेस पर अंडरवर्ल्ड को लेकर आरोप लगे थे. शिल्पा उस वक्त काफी विवादों में रहीं थीं. हालांकि एक्ट्रेस की परिवार की तरफ से इसको बेबुनियाद बताया गया था. शिल्पा के परिवार की तरफ से कहा गया था कि इससे एक्ट्रेस की इमेज बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है.फोटोशूट को लेकर थीं छाईंशिल्पा शेट्टी 2006 में भी सुर्खियों में आईं थीं. उस वक्त एक्ट्रेस के सुर्खियों में आने का कारण था उनका एक तमिल मैगजीन के कवर पेज के लिए बोल्ड फोटोशूट.

इस फोटोशूट के बाद एक्ट्रेस को लेकर कंट्रोवर्सी हुई थी. एक्ट्रेस के खिलाफ मदुरई की एक कोर्ट में अश्लीलता को बढ़ावा देने के आरोप में गैर जमानती वारंट जारी हुआ था.किस को लेकर आईं थीं सुर्खियों में2007 में शिल्पा शेट्टी एड्स के लिए अवेयरनेस प्रोग्राम में शामिल हुईं थीं. इस खास प्रोग्राम में शिल्पा के अलावा हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेर भी पहुंचे थे. यहां अचानक से रिचर्ड ने सरेआम स्टेज पर शिल्पा शेट्टी को किस कर लिया था.हालांकि इस मामले पर भी काफी हो-हल्ला मचा था.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.