Wed, Oct 28, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Shilpa Shetty Bikini Look: 48 की उम्र में मोनोकिनी पहन शिल्पा शेट्टी ने फ्लॉन्ट किया परफेक्ट फिगर, तस्वीर देख फैंस ने खोए होश

Shilpa Shetty Bikini Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इंडस्ट्री की सुपरहॉट एक्ट्रेसेस में से एक हैं. शिल्पा ही फिल्मों में कम एक्टिव हो लेकिन वो सोशल मीडिया पर छाई हुई रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी बिकिनी लुक की एक दिलकश तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है. जो अब तेजी से वायरल हो रही है.

मोनोकिनी पहन शिल्पा शेट्टी ने दिखाया हसीन अवतार

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Instagram) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक गॉर्जियस तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में शिल्पा पूल के पास बैठी हुई हैं और उन्होंने प्रिंटिड मोनोकिनी है. इस मोनोकिनी में एक्ट्रेस 48 साल की उम्र में अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं. शिल्पा ने अपना ये हसीन लुक खुले लहराते बालों और आंखों पर चश्मा लगाकर पूरा किया है.

पूल किनारे सन बाथ लेती दिखीं शिल्पा

तस्वीर में एक्ट्रेस स्विमिंग पूल के पास खड़ी होकर सन बाथ ले रही हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा – “टस्कन सन के नीचे बाथ लेते हुए…ये जगह डिवाइन है और इसे 3 हजार सालों से पवित्र जल के रूप में भी जाना जाता है..इसका अनुभव करके धन्य और कायाकल्प महसूस करें…” शिल्पा की ये तस्वीर अब तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है. जिसपर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं.

सेलेब्स ने भी किए कमेंट

शिल्पा की तस्वीर पर फैंस तो उनकी जमकर तारीफ कर ही रहे हैं. साथ ही बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने भी एक्ट्रेस की पोस्ट पर हॉट वाली इमोजी बनाई है. इसके अलावा फिल्म ‘निकम्मा’ में उनके साथ नजर आने वाले अभिमन्यु दासानी ने भी इसपर कमेंट किया और लिखा- “वाह…”

इस फिल्म में दिखेंगी शिल्पा

वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा रोहित शेट्टी की ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में दिखाई देंगी. जिसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​और विवेक ओबेरॉय भी नजर आएंगे. इसके अलावा वो अमित साध के साथ ‘सुखी’ में भी दिखाई देंगी.

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.