Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

जब गंदी झील में पूरी रात रोमांटिक सीन करती रही ये हसीना, सुबह होते ही रेंगता दिखा सांप, कांप गई रूह

Shweta Tiwari Shocking Revelation: श्वेता तिवारी टीवी इंडस्ट्री की एक पॉप्युलर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्हें सबसे ज्यादा पहचान सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ से मिली। शो में एक्ट्रेस ने प्रेरणा का किरदार निभा कर लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई थी।

इस शो में अनुराग और प्रेरणा की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। बता दें कि इसी बीच श्वेता ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि इस शो में कैसे एक रोमांटिक सीन के दौरान उन्होंने गंदी और गटर के पानी वाली झील के अंदर शूट किया था।

 

बॉलीवुड हंगामा के साथ में बातचीत के दौरान श्वेता तिवारी ने कहा था कि “वह बहुत गंदा था। सीजेन और मैं शुरुआती एपिसोड के लिए सेन की शूटिंग कर रहे थे। जिसने मेरा किरदार नदी में गिर जाता है और सीजेन का किरदार मुझे बचाने के लिए पानी में कूद जाता है।”

श्वेता तिवारी ने आगे बताया कि “कहानी के अनुसार हमारे किरदारों को पूरी रात पानी में रहना पड़ा था और फिर सुबह कोई आ जाता है और उन्हें बचा लेता है। हम इसकी शूटिंग फिल्म सिटी की झील में ही कर रहे थे।”

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि “हम पूरी रात उसी में बैठे हुए थे और सुबह हमने यह ध्यान दिया कि वह गंदगी से भरी हुई झील थी। वहां पर बच्चे पॉटी कर रहे थे और मैंने सोचा कि आए हाए, हम इस पानी में पूरी रात रहे। मैंने वहां पर एक सांप को रेंगते हुए देख लिया और तब मुझे इस बात की समझ आई कि वह भी हमारे साथ पानी में पूरी रात रहा था।”

 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि श्वेता तिवारी का शो कसौटी जिंदगी की अपने वक्त का सबसे फेमस सीरियल माना जाता है। 2018 में इसका दूसरा सीजन आया था जिसमें पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस ने लीड किरदार निभाया था। हालांकि यह शो फ्लॉप साबित हुआ।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.