Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Sidharth Shukla की मौत पर फूट-फूट कर रोईं सना खान, बोलीं- यकीन नहीं कर पा रही हूँ…

टीवी के बेहद पॉपुलर एक्टर और बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री स्तब्ध है.

40 साल की उम्र में सिद्धार्थ के आकस्मिक निधन पर किसी को यकीन नहीं हो पा रहा है. कूपर हॉस्प‍िटल ने हार्ट अटैक से सिद्धार्थ की मौत की पुष्ट‍ि की है. सिद्धार्थ की मौत की खबर सुन सोशल मीड‍िया पर लोगों की संवदेनाओं की बाढ़ सी आ गई है. पूर्व एक्ट्रेस और सिद्धार्थ की दोस्त रहीं सना खान ने सिद्धार्थ की मौत पर दुख जताया है.

Sidharth Shukla की मौत से टीवी इंडस्ट्री स्तब्ध, फूट-फूट कर रोईं सना खान -  sidharth shukla death heart attack sana khan reaction tmov - AajTak
सना खान आजतक से बात करते हुए फूट-फूट कर रोईं. उन्होंने कहा ‘मैं उन्हें पर्सनली जानती थी, मैंनु उनके बारे में कुछ गलत जरूर सुना, यह बहुत ही शॉकिंग है, ऊपरवाला उनके पर‍िवार को इस मुश्क‍िल घड़ी में ताकत दे. यह बहुत बुरा हुआ. इस खबर को गले से उतार पाना मुश्क‍िल है.’ ‘मैंने गूगल भी किया कि जो खबर आ रही है वो सच तो नहीं और मैं इसपर विश्वास नहीं कर पा रही हूं. वो बहुत अच्छे इंसान थे.’

राहुल महाजन ने कहा- बहुत फिट था पर…
राहुल कहते हैं- सिद्धार्थ बहुत फिट इंसान और जबरदस्त इंसान थे. उनकी बॉडी देख हमें लगता था कि उनकी फ‍िटनेस को फॉलो करना चाह‍िए. राहुल ने कहा- सिद्धार्थ बहुत आध्यात्म‍िक इंसान थे. उन्होंने अपनी मां के लिए घर लिया था, फाइनेंश‍ियल और प्रोफेशनल रूप से उनका सारा काम अच्छा चल रहा था. लेक‍िन सिद्धार्थ थोड़े इंट्रोवर्ट थे. वे अपनी दिल की बात किसी से नहीं शेयर करते थे.

Sidharth Shukla death: मैं विश्वास नहीं कर सकती, सिद्धार्थ शुक्ला के निधन  पर बोलीं Sana Khan - News AajTak
राहुल ने कहा- सिद्धार्थ अपनी मां से बहुत प्यार करते थे. वे बहुत बिंदास और सुलझे हुए इंसान थे. लेक‍िन उन्होंने कभी इसके अलावा दूसरी कुछ बात कभी नहीं बताया. राहुल ने कहा- सिद्धार्थ अपनी मां से बहुत प्यार करते थे. वे बहुत बिंदास और सुलझे हुए इंसान थे. लेक‍िन उन्होंने कभी इसके अलावा दूसरी कुछ बात कभी नहीं बताया. राहुल महाजन ने कहा कि सिद्धार्थ एक्टर शाहरुख खान के बहुत बड़े एडमायरर थे.

सिद्धार्थ शुक्ला ने कई हिट टीवी शोज में काम किया था. बालिका वधू में शिव का रोल कर सिद्धार्थ को पॉपुलैरिटी मिली थी. सिद्धार्थ शुक्ला ने फिल्मों में भी भी काम किया था. सिद्धार्थ के कई प्रोजेक्ट्स पाइपालइन में थे. उनके सितारे बुलंदियों पर थे. करियर के पीक पर सिद्धार्थ का निधन हो गया.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.