Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Sidharth Shukla पंचतत्व में हुए विलीन, मां और शहनाज गिल का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, देखें अंतिम झलक

अभिनय की दुनिया के नामी कलाकार सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को निधन हो गया था.

उनके श;;व का पोस्टमार्टम किया गया है जिसकी जिसकी रिपोर्ट आज आ जाएगी. सिद्धार्थ का पोस्टमार्टम गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे शुरू हुआ था और यह लगभग 4 घंटे तक चला. उनका पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों ने मिलकर किया. इस दौरान दो गवाह और दो वार्ड-ब्वॉय के अलावा वीडियोग्राफी करने वाले लोगों की एक टीम भी मौजूद रही.

ओशिवारा इलेक्ट्रिक श”वदा’ह गृह में हुआ अंतिम संस्कार
सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा इलेक्ट्रिक श’व’दाह गृह में हुआ. उनकी अंतिम संस्कार की प्रक्रिया ब्रह्मकुमारी रीति रिवाज के साथ निभाई गई. परिवार के सदस्यों के अलावा कई दोस्त और टीवी जगत के सितारे उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी.

पंचतत्व में विलीन हुए सिद्धार्थ शुक्ला
मुंबई में भारी बारिश के बीच सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार हुआ. उनके अंतिम संस्कार में उनके कई करीबी दोस्त पहुंचे. अभिनेता जय भानुशाली और गुरमीत चौधरी ने भी श्मशान घाट पहुंच कर उन्हें अंतिम विदाई दी. सिद्धार्थ शुक्ला का परिवार फिलहाल श्मशान घाट के अंदर ही है. हालांकि अंतिम संस्कार हो गया है और कई लोग जो अंतिम संस्कार में शामिल होने आए वो वापस लौट रहे हैं.

सदमे में सिद्धार्थ की मां
श्मशान पहुंची सिद्धार्थ की मां सदमें में नजर आ रही है. इस दौरान उनकी बहन भी लगातार आंसू बहाए जा रही है. वहीं सिद्धार्थ के दोस्त और परिजन भी लगातार दुख जता रहे हैं. इसके अलावा कई टीवी कलाकार मौके पर सिद्धार्थ के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे हैं.

श्मशान पहुंची शहनाज गिल
सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए एक्ट्रेस सहनाज गिल श्मशान पहुंच चुकी हैं. इस दौरान शहनाज गिल काफी भावुक दिखीं. शहनाज गिल और सिद्धार्थ दोनों काफी अच्छे मित्र रहे थे.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.