Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

जिस आशियाने में दुल्हन बनीं, अब उसी घर को बेच रहीं सोनाक्षी सिन्हा? जानें कितनी है लग्जीरियस अपार्टमेंट की कीमत

Sonakshi Sinha Selling Apartment : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपना मुंबई के बांद्रा वाला आलीशान अपार्टमेंट बेच रही हैं. ये वहीं घर हैं जिसमें दो महीने पहले ही सोनाक्षी ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की थी. अब शादी के दो महीने बाद ही एक्ट्रेस के इस घर को बेचने के फैसले ने फैंस को हैरान कर दिया है.

दरअसल द प्रॉपर्टी स्टोर नाम के एक रियल-एस्टेट इंस्टाग्राम अकाउंट ने सोनाक्षी सिन्हा के घर का वीडियो शेयर किया है. पोस्ट में लिखा है कि बांद्रा में स्थित ये लग्जीरियस अपार्टमेंट 81 ऑरिएट बिल्डिंग, बांद्रा रिक्लेमेशन में समुद्र के सामने है. 4200 स्क्वायर फुट में बना ये वॉक-इन अपार्टमेंट 4BHK का था, लेकिन इसे डेक के साथ एक बड़े 2BHK वाले घर में बदल दिया गया है.

 

सोनाक्षी सिन्हा ने कंफर्म किए दावे?
पोस्ट में सोनाक्षी सिन्हा के इस आलीशान अपार्टमेंट की कीमत भी बताई गई है. इसके मुताबिक ये घर 25 करोड़ रुपए में बिकने के लिए तैयार है. सोनाक्षी सिन्हा ने खुद तो अपना घर बेचने की बात नहीं कही है. लेकिन उन्होंने इस पोस्ट को लाइक किया है तो वहीं उनकी बेस्ट फ्रेंड हुमा कुरैशी के भाई साकिब सलीम के रिएक्शन देकर ये क्लियर किया है कि ये घर सोनाक्षी का ही है. दरअसल एक्टर साकिब सलीम ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘मैं इस बिल्डिंग को जानता हूं.’

जिस आशियाने में दुल्हन बनीं, अब उसी घर को बेच रहीं सोनाक्षी सिन्हा? जानें कितनी है लग्जीरियस अपार्टमेंट की कीमत

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
वीडियो देखकर फैंस भी दावा कर रहे हैं कि ये घर सोनाक्षी सिन्हा का ही है. एक फैन ने लिखा- ‘ये सोनाक्षी सिन्हा का घर है. बहुत जल्दी मूव कर रही हैं.’ दूसरे फैन ने कमेंट किया- ‘सोनाक्षी सिन्हा अपना घर क्यों बेच रही है? उन्होंने इसे कुछ समय पहले ही खरीदा था.’

जिस आशियाने में दुल्हन बनीं, अब उसी घर को बेच रहीं सोनाक्षी सिन्हा? जानें कितनी है लग्जीरियस अपार्टमेंट की कीमतजिस आशियाने में दुल्हन बनीं, अब उसी घर को बेच रहीं सोनाक्षी सिन्हा? जानें कितनी है लग्जीरियस अपार्टमेंट की कीमत

इसके अलावा एक शख्स ने लिखा- ‘क्या ये सोनाक्षी सिन्हा का घर नहीं है? मैंने इसे यूट्यूब पर देखा था.’

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.