Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

शादी के 2 महीने बाद तीसरे हनीमून पर गई Sonakshi Sinha, पति के साथ रोमांटिक तस्वीरों ने मचाई खलबली

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा की शादी को 2 महीने हो गए हैं। इन दिनों वो अपने तीसरे हनीमून पर हैं और इसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के आते ही सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है।
सोनाक्षी सिन्हा ने इस साल 23 जून को अभिनेता जहीर इकबाल के साथ शादी की। तब से ही वो वेकेशन मूड में हैं। हाल ही में उनकी शादी को दो महीने पूरे हुए और इसे सेलिब्रेट करने के लिए वो यूएस गए हुए हैं। यहां से एक्ट्रेस ने अपने तीसरे हनीमून की लवी-डवी तस्वीरें शेयर की हैं।

 

Sonakshi Sinha

तस्वीरों ने मचाई सोशल मीडिया पर खलबली

इन तस्वीरों में अपने पति के साथ रोमांटिक होते दिख रही हैं। इन तस्वीरों ने ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस के बीच खलबली मचाई हुई है। इन्हें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- ‘घर वह होता है जहां दिल होता है… और दुनिया में कहीं भी… मेरा दिल मेरे घर के पास होता है। @iamzahero❤️।’

 

Sonakshi Sinha

इससे पहले उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक फोटो शेयर की थी। इसमें अभिनेत्री बीच पर धूप सेंक रही हैं, जबकि उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। वो इसमें अपने पैर दिखा रही हैं। वहीं उनके पति ज़हीर इकबाल नीले पानी की पृष्ठभूमि के सामने खुली बाहों के साथ पोज देते हुए रेत में खड़े हैं। वो अपने एब्स दिखा रहे हैं और नीले शॉर्ट्स पहने हुए हैं। दबंग एक्ट्रेस ने पोस्ट में अपने पति को टैग किया और लिखा, “बीच डे।”

 

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फिल्में

sonakshi sinha

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बाद दो हनीमून ट्रिप पर गया, सिंगापुर और फिलीपींस। ये उनका तीसरा हनीमून वेकेशन है। 

sonakshi sinha new photos

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी को आखिरी बार रितेश देशमुख और साकिब सलीम के साथ ‘काकुडा’ (2024) में देखा गया था। वहीं उनके पति जहीर इकबाल ने इस साल आई आयुष शर्मा अभिनीत ‘रुसलान’ में कैमियो रोल किया।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.