Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Sonakshi-Zaheer Marriage : सोनाक्षी ने जहीर इकबाल संग शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा बोले- आजकल के बच्चे सहमति नहीं लेते

मुंबई। ‘हीरामंडीः द डायमंड बाजार’से एक बार फिर सु्र्खियों में आई सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। बताया जाता है कि सोनाक्षी सिन्हा बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग 23 जून को शादी करने जा रही हैं। इस अचानक आई खबर से हर कोई हैरान है। सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी के बारे में कहा कि वह इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं। उनसे अक्सर उनकी शादी के बारे में सवाल पूछे जाते हैं और उन्हें अब इसकी आदत हो गई है।

 

 

वहीं शादी को लेकर सोनाक्षी के पापा शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी है। शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि उनकी बेटी सोनाक्षी ने उन्हें अभी तक शादी के बारे में कुछ नहीं बताया है। हालांकि, इस दौरान उन्‍होंने कुछ ऐसास भी कहा है कि ज‍िससे यह कयास लग रहे हैं कि क्‍या द‍िग्‍गज एक्‍टर और टीएमसी सांसद शत्रुघ्‍न इस र‍िश्‍ते से खुश नहीं हैं?

 

 

शादी की खबरों पर सोनाक्षी ने किया रिएक्ट
एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने कहा- ‘मुझसे हर समय इसके बारे में पूछा जाता है। अब ऐसा लगता है कि यह एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकल जाता है। सबसे पहले, यह किसी का काम नहीं है। दूसरा, ये मेरी पसंद है, इसलिए मुझे नहीं पता कि लोग इसके बारे में इतना परेशान क्यों हैं? लोग मुझसे मेरे माता-पिता से ज़्यादा मेरी शादी के बारे में पूछते हैं, इसलिए मुझे यह बहुत मज़ेदार लगता है। अब, मुझे इसकी आदत हो गई है। यह मुझे परेशान नहीं करता। लोग उत्सुक हैं… हम इसके बारे में क्या कर सकते हैं?’

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.