Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

सुहाना खान को खाए जा रही है भाई की चिंता, 11 दिन से जेल में बंद आर्यन की शाहरुख-गौरी से हर घंटे ले रहीं हैं अपडेट

शाह रुख खान की बेटी सुहाना खान ने जबसे भाई आर्यन के अरेस्ट की खबर सुनी हैं उनका बुरा हाल है।

3 अक्टूबर से ही आर्यन ड्रग्स केस के चलते मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद हैं। इस बीच सुहाना, शाह रुख खान और गौरी से हर घंटे की अपडेट ले रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुहाना बहुत परेशान हैं और सिर्फ अपने भाई के बारे में ही पूछती रहती हैं। सुहाना बीमार भी पड़ चुकीं हैं।

घर नहीं आईं हैं सुहाना

सुहाना फिलहाल न्यूयॉर्क शहर में पढ़ रही हैं। वहीं टाइम्स की खबरों के अनुसार आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से लगातार अपनी मां और पिता के संपर्क में हैं। सुहाना ने जैसे ही आर्यन के गिरफ्तारी की खबर सुनी वो इंडिया वापस आना चाहती थीं। पर शाह रुख और गौरी ने कहा कि बेहतर यहीं होगा कि सुहाना अमेरीका में ही रहें, अभी घर ना आएं।

न खा रहीं हैं, न सो पा रहीं हैं सुहाना

रिपोर्ट के मुताबिक, जब से सुहाना को पता चला है कि भाई की गिरफ्तारी के बाद पिता शाहरुख खान न ही सो पा रहे हैं और न ही ठीक से खा पा रहे हैं, वह और भी ज्यादा परेशआन हो उठी हैं। यहां शाहरुख और गौरी आर्यन की बेल के लिए लगातार कोशिशें कर रहे हैं। इसी कम्र में 13 अक्टूबर को भी सुनवाई होनी हैं इससे पहले किला कोर्ट ने ये कहते हुए याचिका खारीज कर दी थी कि उसके पास जमानत अर्जी सुनने के अधिकार नहीं है।

अबराम को रखा इन सबसे दूर

यह भी कहा जा रहा है कि शाहरुख और गौरी नहीं चाहते कि इसका असर छोटे बेटे अबराम की दिनचर्या पर पड़े, क्योंकि वह यह सब समझने के लिए बहुत छोटा है। इस घटना से खान परिवार का हर कोई सदस्य परेशान है। अबराम को पैपराजी अक्सर उनके दोस्तों के साथ स्पॉट करते हैं। अबराम भी उन्हें स्माइल करते हुए पोज देते हैं।

11 दिन से जेल में हैं आर्यन

बता दें कि आर्यन खान को 3 अक्टूबर, 2021 को एक क्रूज ड्रग छापे के मामले में गिरफ्तार किया गया था। एनसीबी ने कॉर्डेलिया नामक एक जहाज पर छापा मारा और आर्यन के साथ 7 अन्य को गिरफ्तार किया और 13 ग्राम कोकीन, 21 ग्राम चरस, एमडीएमए की 22 गोलियां और 5 ग्राम मेफेड्रोन और 1.3 लाख रुपए से अधिक नकद जब्त करने का दावा किया

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.