Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

इन एक्ट्रेस के साथ पब्लिक प्लेस में सरेआम हुई थी छेड़खानी, एक अभिनेत्री छेड़खानी के बाद खूब रोई

फिल्मी सितारों की लाइफ आसान नहीं होती है. उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब हो जाते हैं.

उन्हें देखने और उनसे मिलने के लिए भीड़ उमर जाती है. ऐसे में इन सेलेब्स के साथ गंदी हरकत या गलत हरकत भी कभी कभार हो जाती है. बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों के साथ भी पब्लिक प्लेस पर छेड़छाड़ हो चुकी है. एक्ट्रेस (Actress Who Got Molested Publicly) को सरेआम इन पलों का सामना करना पड़ा है.

अमीषा पटेल– अमीषा पटेल ने बॉलीवुड में कदम रखते ही तहलका मचा दिया था. साल 2015 में एक बार अमीषा ज्वैलरी शोरूम की लॉन्चिंग के लिए यूपी के गोरखपुर आई हुई थीं. उनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ जुट गई थी. इसी भीड़ में एक शख्स ने उन्हें गलत ढंग से जबरदस्ती छू लिया था. इसपर अमीषा ने उसी वक़्त उस शख्स को थप्पड़ जड़ दिया था

katrina-kaif

कैटरीना कैफ– अपने हुस्न और अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस कैटरीना कैफ एक दफा दुर्गा पूजा के लिए कोलकाता आई हुई थीं. वहां उन्हें देखने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा था जिसे एक्ट्रेस की सिक्योरिटी भी नहीं संभाल पाई. इसी दौरान कुछ लोगों ने उनसे छेड़छाड़ कर दी जिसपर वो खूब गुस्सा भी हुई थीं.

Sonakshi-Sinha

सोनाक्षी सिन्हा– बात 2010 की है. साउथ मुंबई में मंत्रालय के नजदीक सोनाक्षी किसी इवेंट में पहुंची थीं. वहां भी बहुत भीड़ आ गई थी. और इसी दौरान एक शख्स ने उन्हें गलत ढंग से छुआ था जिसके बाद एक्ट्रेस रोइ थीं.

sushmita-sen

सुष्मिता सेन–  बॉलीवुड की सुपर ग्लैमरस एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ भी पब्लिक प्लेस में ऐसे काम हुए हैं. एक बार वो पुणे की एक ज्वैलरी के उद्घाटन समारोह में आई थी. यहां एक लड़के ने उन्हें गलत ढंग से छुआ था जिसकी बात खबरों में भी आई थी.

Kareena

करीना कपूर– करीना कपूर एक बार किसी इवेंट का हिस्सा बनने गई थीं. इवेंट खत्म होने के बाद जैसे ही वो बाहर निकलीं एक शख्स ने उन्हें गलत तरीके से छू लिया था. इसके बाद सिक्योरिटी की मदद से उसे बाहर निकाला गया.

Sonam kapoor

सोनम कपूर- सोनम कपूर भी इस लिस्ट में शामिल है. ‘रांझणा’ फिल्म के प्रमोशन के दौरान फैंस ने सोनम कपूर से छेड़छाड़ की थी. इसके बाद सोनम गुस्से में भी आई गईं थीं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.