Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

ये हैं Bollywood के 5 सबसे महंगे तलाक, जिनकी एलिमनी चुकाते-चुकाते बर्बाद हो गए सितारे

बॉलीवुड स्टार्स को लेकर लोगों में बेहद दीवानगी देखने को मिलती है।

फैंस अपने फेवरेट स्टार के बारे में हर चीज को जानना चाहते हैं। खासतौर पर उनकी पर्सनल को लेकर फैंस काफी एक्साइटिड रहते हैं। ऐसे में हम आपको आज उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी लव मैरिज हुई थी लेकिन उसके बाद तलाक हो गया और तलाक के बाद उन्हें भारी-भरकम रकम चुकानी पड़ी थी।

करिश्मा कपूर और संजय कपूर
90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने साल २००३ में बिजनसमैन संजय कपूर से शादी की थी। लेकिन शादी के ११ साल बाद उनका तलाक हो गया। खबरों के मुताबिक, करिश्मा को संजय के पिता का घर मिला है जो उनके नाम पर ट्रांसफर कर दिया गया। वहीं, खबर है कि संजय हर महीने बच्चों के खर्च के लिए १० लाख रूपए देते हैं। करिश्मा और संजय के दो बच्चे हैं।

रितिक रोशन और सुजैन खान
बॉलीवुड के सबसे महंगे तलाकों की लिस्ट में एक्टर रितिक रोशन का नाम भी शामिल है। रितिक ने साल २००० में सुजैन खान से शादी की थी। लेकिन दोनों की शादी ज्यादा नहीं चली और साल २०१३ में उनका तलाक हो गया। खबरों के मुताबिक, सुजैन ने एलिमनी के रूप में 400 करोड़ रुपयों की मांग की थी।

सैफ अली खान और अमृता सिंह
सैफ अली खान और अमृता सिंह ने साल १९९१ में लव मैरिज की थी। अमृता उमर् में सैफ से १३ साल बड़ी थीं। लेकिन इसके बावजूद दोनों ने शादी कर ली। लेकिन साल २००४ में दोनों अलग हो गए। एक इंटरव्यू में सैफ ने बताया था कि तलाक के दौरान 5 करोड़ रुपयों की एलिमनी तय की गई थी, जिसमें से वो 2.5 करोड़ रुपये दे चुके हैं।

संजय दत्त और रिया पिल्लई
एक्टर संजय दत्त ने रिया पिल्लई से दूसरी शादी की थी। दोनों ने साल १९९८ में शादी की। लेकिन उनकी ये शादी ज्यादा नहीं चली और साल २००५ में उनका तलाक हो गया। कहा जाता है कि संजय दत्त ने रिया पिल्लई को 8 करोड़ का हर्ज़ाना दिया था। साथ ही, एक लग्जरी कार भी दी थी।

आदित्य चोपड़ा और पायल खन्ना
फेमस फिल्म मेकर व रानी मुखर्जी के पति आदित्य चोपड़ा ने पायल से पहली शादी की थी। दोनों ने साल २००१ में शादी की थी। लेकिन जल्द ही दोनों अलग हो गए। साल २००९ में दोनों का तलाक हो गया। कहा जाता है कि आदित्य ने तलाक से लेने के लिए 50 करोड़ रुपये अदा किए थे।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.