Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

शादी के नाम से ही दूर भागते हैं ये बॉलीवुड स्टार किड्स, एक कुंवारी मां तो 2 बन चुके हैं कुंवारे बाप

बॉलीवुड स्टार किड्स क्या करते हैं? कहां पढ़ते हैं? किससे साथ घूमते हैं? क्या खाते हैं? क्या पीते हैं?

ये सारी चीजें आपने गूगल कर ली हैं, लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड के उन स्टार किड्स के बारे में बताएंगे जो कि शादी का नाम सुनते ही कोसों दूर भागते हैं।

अक्षय खन्ना (Akshay Khanna)

अक्षय खन्ना

अक्षय खन्ना ने बड़े पर्दे पर लाखों-करोड़ों दिलों को जीता है। शादी के नाम पर अक्षय खन्ना भाग खड़े होते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने कहा भी है कि उन्हें जिम्मेदारियों से ड’र लगता है। राहुल खन्ना (Rahul Khanna)

राहुल खन्ना

भाई की तरह राहुल खन्ना भी शादी नहीं करना चाहते हैं। वैसे राहुल खन्ना की फीमेल फैन फॉलोइंग तो काफी ज्यादा है।उदय चोपड़ा (Uday Chopra)

उदय चोपड़ा

शमिता शेट्टी और नरगिस फाखरी को डेट कर चुके उदय चोपड़ा भी शादी के नाम से बचते हैं। उदय को लगता है कि वो अकेले ही ज्यादा खुश हैं।

एकता कपूर (Ekta Kapoor)

एकता कपूर

जितेन्द्र की बेटी और टीवी क्वीन के नाम से मशहूर एकता कपूर ने भी शादी नहीं की है। एकता कपूर भी दो साल पहले ही सरोगेसी के जरिए मां बनी थी।

करण जौहर (Karan Johar)

करण जौहर

करण जौहर सरोगेसी की मदद से दो बच्चों (यश और रूही) के पिता बन चुके हैं। शादी में करण जौहर को भी कोई दिलचस्पी नहीं है। सलमान खान (Salman Khan)

सलमान खान

सलमान खान शादी कब करेंगे? ये सवाल तो आपके भी जेहन में आया ही होगा। वैसे आपको बता दें कि सलमान को भी शादी में कोई दिलचस्पी नहीं है। उनकी उम्र 55 साल है।तनीषा मुखर्जी (Tanishaa Mukerji)

तनीषा मुखर्जी

अजय देवगन की साली साहिबा तनीषा मुखर्जी ने भी शादी नहीं की है। उदय चोपड़ा और अरमान कोहली को डेट करने के बाद तनीषा अब भी तन्हा हैं और अब उन्हें अकेले रहना ही ज्यादा पसंद है। तुषार कपूर (Tushar Kapoor)

तुषार कपूर

बहन एकता कपूर की तरह तुषार कपूर भी शादी नहीं करना चाहते हैं। तुषार भी सरोगेसी के जरिए पिता बने हैं। साल 2016 में उनका बेटा लक्ष्य हुआ था।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.