Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
OffBeat

इस शख्स ने कुकर के साथ पढ़ा निकाह फिर 4 दिन बाद दे दिया तलाक, कहा- सिवाय इसके बाकि किसी काम का नहीं…

इंडोनेशिया के रहने वाले एक शख्स की शादी सुर्खियों में है.

इस शख्स ने किसी लड़की से नहीं बल्कि कुकर के साथ शादी  रचा ली. शख्स ने अपनी अनोखी शादी  की तस्वीरें फेसबुक पर शेयर की हैं, जो अब वायरल हो रही हैं. हालांकि, उसने चार दिन बाद ही कुकर से तलाक भी ले लिया. आइए जानते हैं पूरा मामला..

फोटो- Khoirul Anam/Fb दरअसल, इंडोनेशिया के खोइरुल अनम ने फेसबुक अकाउंट से कुकर के साथ शादी रचाने की तस्वीरें शेयर की हैं. जिनमें वो कुकर को थामकर, शादी वाले कपड़े पहनकर खड़ा है.

किसी तस्वीर में वह कुकर को किस करता हुआ दिखाई दे रहा है, किसी में वह कुकर के साथ पोज देता दिखाई दे रहा है. पोस्ट के कैप्शन में अनम ने लिखा- मैंने अपने चावल कुकर से शादी करने का फैसला किया क्योंकि यह, “निष्पक्ष, आज्ञाकारी, प्यार करने वाला और खाना पकाने में मदद करने वाला है.”

लेकिन चार दिन बाद ही अनम ने कुकर से तलाक ले लिया. उसने फेसबुक पर तलाक की घोषणा की, जिसमें अनम ने कहा कि यह केवल चावल ही पका सकता है. फिलहाल, यूजर्स इस शादी को महज एक स्टंट बता रहे हैं. स्थानीय न्यूज वेबसाइटों के मुताबिक, अनम इंडोनेशिया में एक फेमस हस्ती हैं जो अपने फॉलोअर्स के मनोरंजन के लिए अजीबोगरीब स्टंट करते रहता है.

अनम की इस फ़ेसबुक पोस्ट को हजारों लोगों ने लाइक किया है, जबकि 10 हजार के करीब लोगों ने इस पोस्ट को शेयर किया है. यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. किसी यूजर ने इसे फनी बताया तो किसी यूजर ने पब्लिसिटी स्टंट बताया.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.