Wed, Oct 28, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Urfi Javed ने पहनी ऐसी ड्रेस कि हाथ से छिपाना पड़ा बदन, टमाटर से बने इयररिंग्स ने खींचा ध्यान

Urfi Javed New Social Media Post : उर्फी जावेद ने अपनी नई सोशल मीडिया पोस्ट स लोगों का ध्यान खींचा है। उर्फी जावेद ने इस बार टमाटर से बने इयररिंग्स पहने हैं। वहीं, उनकी ड्रेस पर भी लोगों की नजरें टिक गईं।

Urfi Javed Tomato Earrings : टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने फैशन सेंस के साथ क्या प्रयोग कर लें कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता है। उर्फी जावेद के सोशल मीडिया पोस्ट हमेशा लोगों को हैरान कर जाते हैं। उर्फी जावेद हमेशा अपने ड्रेस से लेकर फैशन तक कुछ ना कुछ नया प्रयोग करती रहती हैं। अब उर्फी जावेद ने अपने नए फैशन से लोगों को रूबरू कराया है। दरअसल, उर्फी जावेद ने नए तरह की ड्रेस के साथ टमाटर की इयररिंग्स बनाकर पहनी हैं। इस बार उर्फी जावेद की ड्रेस के साथ उनकी टमाटर वाली इयररिंग्स ने भी लोगों का ध्यान खींचा है।

ये भी पढ़ें :सना खान ने शेयर किया बेटे के साथ अपना वीडियो, दिखाया पति ने दिया कैसा सरप्राइज 

उर्फी जावेद ने किया नया प्रयोग
उर्फी जावेद ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तीन फोटोज और एक वीडियो शेयर किया है। एक फोटो में उर्फी जावेद ने ब्लैक ड्रेस पहनी हुई और एक हाथ से अपने अपर बॉडी को ढका है और एक हाथ से टमाटर खा रही हैं। उर्फी जावेद के वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने टमाटर के इयररिंग्स बनाकर पहने हुए हैं और टमाटर खाते हुए इंजॉय कर रही हैं। उर्फी जावेद ने एक फोटो में दिखाया है कि सुनील शेट्टी ने कहा था कि टमाटर महंगे होने की वजह से कम खा रहे हैं। उर्फी जावेद की एक तस्वीर में बताया गया है कि महाराष्ट्र के किसानों ने टमाटर बेचकर लखपति बन गए हैं। उर्फी जावेद ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, ‘टमाटर नया सोना है।’

उर्फी जावेद के वीडियो पर रिएक्शन
उर्फी जावेद के नए वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘यही बचा था, दीदी ने ये भी टैलेंट दिखा दिया।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘टमाटर अब और महंगे दाम में बिकेंगे।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘ज्यादा टमाटर खाओगी तो पथरी हो जाएगी।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘तभी टमाटर महंगे हो गए।’ इस तरह से लोगों ने उर्फी जावेद को हमेशा की तरह निशाने पर लिया है।

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.