Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

जेल जाएगी ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित? 100 करोड़ के मानहानि केस के साथ लगे कई गंभीर आरोप!

Vada Pav Girl Defamation Case– ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ से चर्चा में चंद्रिका दीक्षित इस वक्त मुश्किलों में हैं। वड़ा पाव गर्ल बनकर पहले उन्होने सोशल मीडिया पर काफी प्रसिद्धि हासिल की और इसके बाद बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा बनीं।

खबरें हैं कि चंद्रिका दीक्षित को लेकर एक शख्स ने 100 करोड़ रुपए का मानहानि का केस दर्ज करवाया है जो कि काफी हैरान करने वाला मामला है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने इसको लेकर खुलासा किया है जिसके बाद से लोग वड़ा पाव गर्ल को लेकर बातें कर रहे रहैं।

इंफ्लुएंसर फैजान पहली बार उनपर नहीं भड़के हैं बल्कि काफी उन्होने चंद्रिका पर आरोप लगाए थे कि वो अपने खाने में किसी जानलेवा पदार्थ का उपयोग करती हैं। हालांकि ये बाद कितनी सही है इसको लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इंदौर में दर्ज हुई शिकायत

इंदौर के एक थाने में चंद्रिका लेकर फैजान ने शिकायत दर्ज करवाई है। आरोप ये है कि वो काफी गंदे तरीके से वड़ा पाव बनाती हैं और इसमें किसी तरह की हाइजीन का ध्यान नहीं रखा जाता है। चंद्रिका भले ही कितनी मशहूर हो चुकी हैं लेकिन उनकी वड़ा पाव किसी तरह से हेल्दी बिल्कुल भी नहीं होता है। इस तरह की शिकायत की एक कॉपी इंदौर के पुलिस थाने में फैजान के द्वारा सौंपी गई है।

फ्रॉड है चंद्रिका?

फैजान अंसारी ना सिर्फ खाने को लेकर भड़के हैं बल्कि उनका कहा है कि वो काफी फ्रॉड हैं और इस तरह का खाना खिलाकर वो पूरे इंदौर का डुबा रही हैं। उनका कहना है कि वड़ा पाव गर्ल अपने खाने में बीमार करने वाली और जानलेवा चीजों का इस्तेमाल कर रही हैं। कोई भी ऐसा इंसान जो अपनी जान से थोड़ी सी भी मोहब्बत करता है तो उसका वड़ा पाव नहीं खाएगा। फैजान ने पुलिस से गुजारिश की है कि चंद्रिका को लेकर गिरफ्तारी का वारंट जारी होना चाहिए। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब फैजान ने चंद्रिका को लेकर इस तरह से आवाज उठाई है बल्कि पहले भी वो ऐसा कर चुके हैं। देखे वाली बात होगी कि पुलिस इसको लेकर क्या कार्यवाही करेगी।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.