Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

विक्की कौशल ने सरेआम किया कैटरीना कैफ से सगाई का ऐलान, बोले- जल्दी ही कर लूंगा…

बॉलीवुड इंडस्ट्री में हीरो-हीरोइनों के बीच प्यार-मोहब्बत की बातें अक्सर सुर्खियों में रहती है।

अमूनन किसी न किसी के अफेयर के किस्से बी-टाउन के गलियारों में गूंजते ही रहते है। इन दिनों कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के अफेयर को लेकर काफी चर्चा हो रही है। विक्की कई बार कैटरीना के अपार्टमेंट के नीचे नजर आ चुके हैं। वहीं, कुछ दिन पहले खबर आई थी कि कैटरीना और विक्की ने गुपचुप सगाई कर ली है। इसी बीच विक्की कौशल की फिल्म  सरदार उधम ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई। फिल्म रिलीज के मौके पर उन्होंने ई-टाइम्स से बातचीत में पहली बार इस पर बात की। जब उनसे कैटरीना के साथ सगाई की खबर पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- ये खबरें आपके दोस्तों ने फैलाई हैं। मैं जल्दी ही सगाई भी कर लूंगा, जब समय होगा। नीचे पढ़े आखिर कैसे सामने आई कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के अफेयर की बातें…

vicky kaushal on engagement rumours with katrina kaif, he says they will get engaged soon

बता दें किहाल ही में सरदार उधम सिंह की स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसे देखने कैटरीना कैफ भी पहुंची थी। फिल्म स्क्रीनिंग से जुड़ा से एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों लव बर्ड एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं।

इतना ही नहीं कैटरीना कैफ ने सरदार उधम देखने के बाद फिल्म की तारीफ भी की। उन्होंने सरदार उधम का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- शूजीत सरकार क्या विजन था। बांधकर रखने वाला, शानदार फिल्म। प्योर स्टोरीटेलिंग, विक्की कौशल एकदम प्योर टैलेंट, ईमानदार और हार्टब्रेकिंग। इसके साथ ही उन्होंने टूटे हुए दिल, हाथ जोड़ने वाली और स्टार इमोजी शेयर की।

वहीं, कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि दोनों इस साल के अंत में यानी दिसंबर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लाइफस्टाइल एशिया में छपी एक खबर में दोनों की शादी को लेकर दावा किया गया था।

vicky kaushal on engagement rumours with katrina kaif, he says they will get engaged soon

रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों राजस्थान के उदयपुर में शादी करने वाले हैं और इसके लिए तैयारियां भी शुरू होने का दावा भी किया जा रहा है। खबरों के हिसाब से इस शादी में दोनों के परिवारवाले शामिल होंगे।

बता दें कि जुलाई में कैटरीना कैफ ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस दौरान सलमान खान के स्टाइलिस्ट और फेमस कॉस्ट्यूम डिजाइनर ऐश्ले रिबेलो ने सोशल मीडिया पर कैटरीना की एक फोटो शेयर की। इस फोटो को देखने के बाद फैंस इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि कैटरीना और विक्की जल्द शादी कर सकते हैं।

दरअसल, ईशा अंबानी की होली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास के साथ पहुंची थी। निक ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें कैटरीना-विक्की जमकर होली खेलते नजर आए थे। और इसी बाद दोनों के डेटिंग की खबर सामने आई थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वे ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फिल्म फोन भूत में दिखेंगी। कैट, सलमान के साथ टाइगर 3 में भी काम कर रही है। वहीं, विक्की कौशल भी कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.