Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
टेलीविज़न

VIDEO:निकाह के बाद दूल्हे से कहा- सलाम करो, फिर दुल्हे ने की ऐसी हरकत, देखकर हंसी नहीं रुकेगी

विवाह की रस्म से जुड़ा एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो एक दूल्हे का है जिसके चारों तरफ बाराती और घराती मौजूद हैं. यहां जब उस लड़के से सभी लोगों का अभिवादन करने को कहा गया तब लड़के का रिएक्शन देखने लायक है. आपको बता दें कि विडियो में विवाह मुस्लिम समुदाय का मालूम हो रहा है.

आपको बता दें मुस्लिम समुदाय में निकाह यानी विवाह संपन्न होने के बाद दूल्हे को सभी लोगों को सलाम कर अभिवादन करने का रिवाज होता है. ये वीडियो भी उसी सलाम (रस्म) करने के खूबसूरत और यादगार पल से जुड़ा है.

वीडियो देखकर मालूम होता है कि निकाह होने के बाद किसी व्यक्ति ने दूल्हे से सभी को सलाम करने के लिए कहा. इस पर कोट पैंट पहने और कंधे पर तौलिया डाले दूल्हा अपनी जगह से खड़ा हुआ, और उसने बहुत शर्माते हुए हल्की सी आवाज में वहां मौजूद सभी को सला-वालेकुम (सही उच्चारण अस्सलामुअलैकुम) कहकर अभिवादन किया.

इसके दौरान लड़के का हाथ में रुमाल लहराते हुए और उसके शर्माते चेहरे का रिएक्शन देखना बड़ा मजेदार लगता है. वहीं दूल्हे का सलाम का जवाब वहां मौजूद सभी लोग बड़ी गर्मजोशी से लेते हैं.

इसके बाद दूल्हा शर्माते हुए वापस अपनी जगह पर बैठ गया. हालांकि वीडियो पुराना मालूम होता है मगर इन दिनों एक बार फिर इंटरनेट पर पूरी तरह से छाया हुआ है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.