Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

VIDEO:शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता बोली- इधर आओ मुझे किस करो, राकेश ने की पैरो की मालिश व गले पर…

बिग बॉस (Bigg Boss) ओटीटी को शुरू हुए 20 दिन से ज्यादा का समय हो चुका हैं।

इस बीच दर्शकों को आए दिन लड़ाई-झगड़े और बहसबाजी देखने को ममिलती रहती है। हालांकि अब धीरे-धीरे बिग बॉस के इस सीजन में रोमांटिक जोड़ियां बनती नजर आ रही हैं। खासकर शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) और राकेश बापट (Raquesh Bapat) एक-दूसरे के काफी नजदीक आ रहे हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर इनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें राकेश बापट बिग बॉस के घर में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पैरों की मालिश करते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं वो कभी शमिता के गले पर टैटू बनाते हैं तो कभी उनका पैडीक्योर करते दिख रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस शमिता भी राकेश को किस कर लेती हैं। इसके बाद शमिता और राकेश रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर करते हैं।

बता दें कि अब इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों का भी प्यार व स्नेह मिलने लगा है। शमिता (Shamita Shetty) और राकेश बापट (Raqesh Bapat) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शमिता अपने कनेक्शन यानी राकेश बापट को खाना पकाने के लिए दिशा-निर्देश देती दिखाई दे रही हैं। इस पर राकेश पूछते हैं और कुछ? इस पर शमिता राकेश से कहती हैं कि इधर आओ और मुझे अभी एक Kiss दो।

ये सुनते ही राकेश फौरन एक्ट्रेस शमिता को किस कर लेते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शमिता शेट्टी खाना खा रही होती हैं। इस दौरान राकेश माइक्रोवेव में खाना गर्म करते दिख रहे हैं। इसी बीच शमिता उनसे कहती हैं कि उसे पूरा गर्म मत करना वरना वो सख्त हो जाएगा। जवाब में राकेश कहते हैं-और कुछ…।

राकेश की बात सुनकर शमिता शेट्टी उन्हें कुछ देर निहारती हैं। इसके बाद वो कहती हैं तुम्हें कोई दिक्कत है? तब राकेश कहते हैं कि मुझे कोई दिक्कत नहीं है, मैं तो बस ऐसे ही पूछ रहा था कि तुम कुछ और भी कहना चाहती हो क्या?

सके बाद शमिता शेट्टी हसंते हुए राकेश बापट से कहती हैं- इधर आओ और मुझे फौरन एक Kiss करो। इस पर राकेश की तो जैसे मुराद ही पूरी हो गई। वो फौरन शम‍िता शेट्टी को kiss करते हैं। राकेश बापट और शमिता शेट्टी की बॉन्डिंग देख नेहा भसीन उनकी तारीफ करती हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.