Sat, Oct 31, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Video: उर्फी जावेद को पुलिस ने किया गि’रफ्तार? एक्ट्रेस के चेहरा का उड़ा रंग, वीडियो वायरल

नई दिल्ली: 

Urfi Javed Arrested: अजीबोगरीब फैशन को लेकर सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा बना है, जिसमें वह अरेस्ट होती नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं वीडियो में पुलिसवाले एक्ट्रेस के कपड़ों पर भी कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि यह सच है या कोई पब्लिसिटी स्टंट यह तो पता नहीं है. लेकिन सोशल मीडिया पर खूब इसकी चर्चा हो रही है. वहीं लोग जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. जहां कोई उन्हें ट्रोल करते हुए दिख रहे हैं तो वहीं कई लोग उनके सपोर्ट में आ खड़े हो गए हैं.

उर्फी जावेद का वीडियो

https://twitter.com/rakshitanagar28/status/1720473017887965660

विरल भयानी के एक नए वीडियो में दावा किया गया है कि उर्फी जावेद को शुक्रवार सुबह मुंबई में पुलिस हिरासत में ले लिया है. क्लिप में उर्फी को सुबह कॉफी रन पर देखा गया. तब कथित पुलिस अधिकारियों के एक ग्रुप ने उन्हें हिरासत में ले लिया. एक महिला पुलिस अधिकारी उर्फी को अपने साथ पुलिस स्टेशन चलने के लिए कहती है, जिस पर एक्ट्रेस कारण पूछती हैं, तो अधिकारी जवाब देती है कि “इतने छोटे-छोटे कपड़े कौन पहने कौन घुमता है?”

लुक की बात करें तो उर्फी डेनिम पैंट के साथ बैकलेस लाल टॉप पहने हुए दिख रही हैं. जब एक्ट्रेस ने अधिकारी से दोबारा कारण पूछा तो अधिकारियों ने उन्हें पुलिस स्टेशन में चलने के लिए कहते हैं और उन्हें पकड़ लेते हैं. हालांकि वीडियो फेक है या कोई प्रमोशन यह पता नहीं चल रहा है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.