Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

VIDEO: एयरपोर्ट पर एंट्री लेते ही इस हसीना को पहचान नहीं पाया गार्ड, सबके सामने उतरवा दी ये चीज

Shruti Hassan Video: एयरपोर्ट पर सुरक्षा कारणों के चलते कई बार कुछ चीजें हैरान कर देती है। यहां पर आम जनता ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटी भी बराबर होते हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो में देखा जा रहा है जो कि तेजी से वायरल भी हो रहा है। इस वीडियो में साउथ अभिनेत्री श्रुति हासन नजर आ रही है। इस दौरान वह बेहद खूबसूरत ब्लैक कलर की साड़ी में देखी जा सकती है।

लेकिन आपको बता दें कि हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि जब श्रुति हासन एयरपोर्ट पर एंट्री ले रही थी तो गार्ड ने उन्हें रोक लिया और चश्मा उतारने को कहा। दरअसल कई बार पुलिसकर्मी भी चश्मा और गॉगल्स की वजह से सितारों को पहचानने में असक्षम होते हैं। जिसके चलते अभिनेत्री को अपना चश्मा उतारना पड़ा।

 

 

इस वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रुति हासन अपने चश्मा उतार कर उन्हें दिखाती है। इसके बाद में ऑफिसर से वह माफी भी मांगती है। अभिनेत्री का यह अंदाज लोगों का दिल छू रहा है और यह वीडियो को लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। अभिनेत्री का यह व्यवहार भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

 

श्रुति हासन के वायरल हो रहे वीडियो पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि अच्छा है गॉगल्स उतरवाए, शाहरुख की तो पैंट उतरवा ली थी। हालांकि कुछ लोग श्रुति के लोक पर फिदा हो गए हैं। अभिनेत्री को ब्लैक साड़ी में देखा हर कोई उनकी तारीफ करते थक नहीं पा रहा है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.