Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

VIDEO: तुर्की में सलमान खान ने फैंस के साथ किया जमकर डांस, वायरल वीडियो आया सामने, देखें!

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग तुर्की में कर रहे हैं.

एक्टर की लगातार वहां से फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, वहीं अब सलमान का एक और नया वीडियो सामने आया है.

रविवार रात फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद एक्टर अपने कुछ फैंस के साथ जमकर पार्टी करते दिखें. सलमान के फैन पेज पर पार्टी का यह वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक्टर खुद के गाने पर फैंस के साथ डांस और मस्ती कर रहे हैं.

वीडियो क्लिप में सलमान अपने फैंस और दोस्तों के साथ अपने पॉपुलर सॉन्ग ‘जीने के हैं चार दिन’ पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं इसके साथ एक्टर गाने का सिग्नेचर स्टेप टॉवल-टू-द-क्रॉच डांस करते दिख रहे हैं. उनके इस डांस स्टेप को वहां मौजूद लोग भी कॉपी करने की कोशिश कर रहे हैं.

सलमान पार्टी के दौरान ब्लू शर्ट, ब्लू पैंट, ब्लैक लेदर जैकेट कैरी किए नजर आ रहे हैं, एक्टर के फैंस इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. बता दें कि सलमान भी तुर्की से फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करते नजर आ रहे हैं.फिल्म ‘टाइगर 3’ में सलमान और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आएगी.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.