Mon, Nov 2, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Video: पहली बार कैमरे के सामने आई रणबीर और आलिया की बेटी राहा, लोगों ने कहा- ऋषि कपूर की कॉपी

Raha Kapoor First Video: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी की एक झलक पाने के लिए फैंस हमेशा से ही बेताब थे। ऐसे में क्रिसमस पर रणबीर और आलिया ने अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा देते हुए बेटी राहा से सबको मिलवाया। राहा संग रणबीर और आलिया दोनों की कैमरे के सामने पोज देते नजर आए। रणबीर की नन्ही राजकुमारी को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। उनके चांद से मुखड़े से किसी की नजरें हट ही नहीं रही है। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बेहद क्यूट है रणबीर-आलिया की बेटी राहा
सोशल मीडिया एनिमल एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। दरअसल, पहली बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा की झलक दिखाई। कपल ने क्रिसमस के मौके पर अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणबीर कपूर ने राहा को अपनी गोद में लिया हुआ है, वहीं आलिया उनके बगल में खड़ी होकर पोज दे रही हैं। बेटी को पहली बार सबके सामने लाने की खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती है।

लुक पर फिदा हुए फैंस
इस दौरान उनके लुक की बात करें तो राहा ने  पिंक और व्हाइट कलर की फ्रॉक पहनी हुई है। इसके साथ उसने रेड कलर की शूज और बालों में क्यूट सी दो चोटी बनाई है। रणबीर कपूर ने ब्लैक पैंट के साथ मैचिंग जैकेट और शर्ट वियर किया तो आलिया ने फ्लोरल प्रिंट का वन पीस कैरी किया है। इसके साथ आलिया ने अपने बालों में क्रिसमस बैंड पहना है। तीनों का लुक काफी पसंद किया जा रहा है। आपको बात दें कि इस वीडियो पर फैंस के लगातार रिएक्शन आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर यूजर्स राहा को ढेर सारा आशीर्वाद दे रहे हैं। वहीं, कई यूजर्स ने राहा को उनके दादा ऋषि कपूर की कॉपी बताया है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.