Fri, Oct 30, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Video: बिना कुछ पहने ही उर्फी जावेद ने लपेट ली ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक, जैसी ही पलटीं तो फटी रह गईं सबकी आंखे!

Urfi Javed Transparent Look: एक्ट्रेस और फैशन आइकॉन उर्फी जावेद ने अपना नया लुक फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उर्फी के नए लुक्स का इंतजार कर रहे उनके बेसब्र फैंस के बीच एक्ट्रेस का ये लुक काफी तेजी से वायरल हो गया है. दिलचस्प बात ये है कि इस बार फिर से उर्फी ने अपने लुक के साथ ऐसा एक्सपेरिमेंट कर दिखाया है जिसके बारे में शायद ही कोई सोच पाए. लेकिन उर्फी के ये वीडियो शेयर करते ही उनके फैंस को ये एक्सपेरिमेंट काफी ज्यादा पसंद आ रहा है.

ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक लपेट कर बनाई ड्रेस

उर्फी के इस लेटेस्ट लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने किचेन में खाने और सब्जियों को ताजा रखने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक को अपने बदन पर किसी टॉप की तरह लपेटा और बीच में फूल लगाकर क्रॉप टॉप तैयार कर लिया. उर्फी ने जिस तरह से प्लास्टिक में फूल लगाए हैं वो किसी प्रिंट की तरह दिखाई दे रहे हैं और हर कोई एक्ट्रेस की इस क्रिएटिविटी को सलान ठोक रहा है.

टॉपलेस ट्रांसपेरेंट लुक में पलटीं एक्ट्रेस 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी जावेद टॉपलेस ट्रांसपेरेंट लुक में जैसे ही पलटी तो हर किसी की आंखें एक बार को फटी रह गईं. हालांकि उर्फी की क्रिएटिविटी भी कुछ कम नहीं थी. उर्फी ने अपने इस लुक को डेनिम जींस और हाई हील्स के साथ टीम अप किया. हील्स में उर्फी वॉक करती दिखाई दे रही हैं और वो कुछ दूर चलकर लड़खड़ा गईं. हालांकि इसे उन्होंने बड़े ही शानदार अंदाज से संभाला और राउंड टर्न लेकर स्टेप ही बना दिया. वेवी बालों की पोनी बनाकर और डार्क लिप शेड के उर्फी ने अपने इस लुक को और ज्यादा अट्रैक्टिव बनाया.

गणेश भक्ति में डूबीं उर्फी जावेद

इससे पहले उर्फी जावेद ने जो अपना वीडियो शेयर किया था उसमें एक्ट्रेस भक्ति के रंग में डूबी दिखाई दे रही हैं. उर्फी जावेद एथनिक लुक में बेहद प्यारी दिख रहे हैं और इतना ही नहीं बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ वो संस्कृत में गणेश वंदना करती दिखाई दे रही है. उर्फी जावेद का ये भक्तिमय अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स उर्फी के इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.