Fri, Oct 30, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

VIDEO: राम गोपाल वर्मा ने चाटी इस एक्ट्रेस के पैर की उंगलियां, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल!

निर्देशक राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) एक वक्त पर अपनी बेहतरीन और अलग तरह की फिल्मों को लेकर खूब वाहवाही लूटते थे, लेकिन बीते लंबे वक्त से उनकी कोई भी फिल्म कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। राम गोपाल वर्मा की अगली फिल्म का नाम डेंजरस है, जिसका वो जोर शोर से प्रमोशन कर रहे हैं और इस बीच वो कुछ ऐसा कर गए हैं, जिससे वो काफी ट्रोल हो रहे हैं। राम गोपाल का एक वीडियो सामने आया है, जहां वो पहले एक एक्ट्रेस के पैर को चूमते हैं और फिर उस एक्ट्रेस के पैरों की उंगलियों को चाटते हैं।

क्या है राम गोपाल वर्मा का वीडियो
दरअसल राम गोपाल वर्मा का ये वीडियो  सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आशू रेड्डी  के साथ है। वीडियो में दिख रहा है कि आशू रेड्डी जहां काउच पर बैठी हैं, तो वहीं राम गोपाल वर्मा फर्श पर बैठे हैं और बात कर रहे हैं। वीडियो में काफी लंबी बातचीत के बाद दिखता है कि RGV पहले आशू को थोड़ा मसाज देते हैं और फिर उनके पैर चूमते हैं। वहीं इसके बाद वो एक्ट्रेस के पैरों की उंगलियों को भी चाटते हैं। ये देखकर आशू भी हैरान रह जाती हैं।

ट्रोल हो रहे राम गोपाल वर्मा
वीडियो में खुद जमीन पर बैठे राम गोपाल वर्मा इस ओर बातचीत में इशारा देते हैं कि कैसे महिलाओं की इज्जत की जानी चाहिए। हालांकि राम गोपाल वर्मा का ये अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को बिलकुल भी पसंद नहीं आया है और उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि किसी भी लड़की या महिला के साथ ऐसा करना उसकी तौहीन करने जैसा है। वहीं कुछ ने इसे चीप पब्लिसिटी स्टंट भी कहा है।

https://youtu.be/ql31Oik9yVM

9 दिसंबर को रिलीज होगी डेंजरस
गौरतलब है कि फिल्म डेंजरस में अपसरा रानी और नैना गांगुली लीड रोल में नजर आएंगी और फिल्म का निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया है। फिल्म होमो सेक्शुएलिटी पर आधारित है, जहां एक्ट्रेसेस लेस्बियन के किरदार में नजर आएंगी। जानकारी के मुताबिक फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे एक लेस्बियन कपल, समाज से लड़ते हुए अपनी हैप्पी जिंदगी जीने की कोशिश करता है। बता दें कि फिल्म 9 दिसंबर को रिलीज होगी।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.