Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

VIDEO: सना खान का खुलासा- 10-15 दिन तक देखा कब्र का ख्वाब, नींद की गोलियां खाकर भी नहीं सो पाती थी…

साल 2020 में इस्लाम के लिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को अलविदा कहने वाले सना खान इस वक्त जोर शोर से इस्लाम के प्रचार और प्रसार में लगी हुई हैं.

आए रोज बड़े-बड़े जलसों में शिरकत करती हैं और वहां पर सना खान उनको इस्लाम की अच्छा बातें बताती हैं. इस दौरान सना खान उन हालात के बारे में भी बताती हैं जिनसे वो गुज़री हैं.

हाल ही में वो एक जलसे में शिरकत के लिए पहुंची थीं और इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने से पहले कुछ पहले की बातें बताईं. जो बेहद हैरान कर देने वाली हैं. इस दौरान उन्होंने बताया कि बॉलीवुड छोड़ने से पहले वो किन-किन हालात से गुजरी हैं. सना खान ने बताया कि अगर वो बॉलीवुड न छोड़ती तो पागल हो गई होतीं.

2 घंटे भी नहीं सुला पाती थी नींद की गोली
सना खान आगे बताती हैं कि उन्हें रात-रातभर नींद नहीं आया करती थी. उन्हें सोने के लिए स्लीपिंग पिल्स (Sleeping Pills) यानी नींद की गोलियां लेनी पड़ती थीं. उन्होंने बताया कि जो गोली आपको 8 घंटे सुलाती है उसे खाने के बाद मैं दो घंटे भी नहीं सो पाया करती थी. हमेशा मैं घबराकर उठ जाया करती थी.

देखिए VIDEO:

10-15 दिन तक देखा कब्र का सपना
उन्होंने बताया कि साल 2019 में जब रमजान का महीना आया तो मैं जब सोती थी तो लगातार 10-15 दिन मुझे एक ही सपना आया करता था और वो सपना हुआ करता था कि मैं कब्र में हूं, वहां आग का अंगारा निकल रहा है और मैं वहां मदद की लिए पुकार रही हूं, रो रही हूं, मुझे सामने कोई दिखाई भी नहीं दे रहा है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.