Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

VIDEO: सना मकबूल संग डिनर डेट पर पहुचें विशाल, बोले- शादी नहीं निकाह होगा…

खतरों के खिलाड़ी 11 के कंटेस्टेंट्स विशाल आदित्य सिंह और सना मकबूल की डेटिंग की खबरें जोरों पर हैं.

शो के कंटेस्टेंट्स भी कई मौकों पर सना और विशाल को एक दूसरे के नाम से छेड़ते हुए देखे जाते हैं. वहीं इसी बीच हाल ही में दोनों को एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया. सना और विशाल को एक साथ देखकर दोनों की डेटिंग की खबरें फैंस को सच लगने लगी हैं.

विशाल ने शादी को लेकर कही ये बात
विशाल से पैपराजी ने जब पूछा कि वो शादी कब कर रहे हैं, इसपर एक्टर ने कहा, “शादी थोड़ी ही होगी, निकाह होगा. लड़की तो देखो पागल हो क्या.” बता दें कि सना मकबूल मुस्लिम हैं. ऐसे में विशाल का यह कहना कि वो निकाह करेंगे. इसने फैंस के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं. फैंस का मानना है कि विशाल की निकाह वाली बात सना की ओर इशारा कर रही है.

सना मकबूल और विशाल आदित्य सिंह
श्वेता ने विशाल को लेकर कही ये बात
बता दें कि विशाल खतरों के खिलाड़ी 11 की कंटेस्टेंट श्वेता तिवारी को मम्मी बुलाते हैं. वहीं, श्वेता तिवारी से जब पैपराजी ने विशाल और सना के रिलेशनशिप के बारे में सवाल पूछे तो उन्होंने इस पर बहुत इंटरेस्टिंग जवाब दिया. श्वेता ने मजाकिया अंदाज में कहा, “क्या कहूं उसे लड़की मिल गई तो मिल गई. आज के बच्चे मां-बाप से पूछकर कुछ नहीं करते.”

KKK11 में श्वेता ने सना को बनाया ‘बहू’
खतरों के खिलाड़ी 11 में भी सना और विशाल की स्पेशल दोस्ती को लेकर कंटेस्टेंट्स अक्सर मजाक करते हुए देखे जाते हैं. बीते एपिसोड में श्वेता तिवारी मजाकिया अंदाज में सना को अपनी बहू कहती हुई नजर आई थीं. वहीं सभी कंटेस्टेंट्स भी सना को विशाल के नाम से छेड़ते हुए दिखाई दिए. हालांकि, सना और विशाल ने अपने रिश्ते पर अभी तक कुछ खुलकर नहीं कहा है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.