Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

VIDEO: सलमान और कैटरीना कैफ भी देखते है ‘डिरिलिस: एर्टुगरुल’, खुद ने किया खुलासा…

कैटरीना और सलमान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग के लिए तुर्की में हैं।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वे तुर्की ड्रामा देखते हैं, तो सलमान खान ने कहा कि वह और उनकी माँ “डिरिलिस: एर्टुगरुल” के प्रशंसक हैं। सलमान खान ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि उनकी मां को तुर्की टीवी सीरीज “डिरिलिस: एर्टुगरुल” देखना पसंद है।

तुर्की के संस्कृति और पर्यटन मंत्री मेहमत नूरी एर्सॉय के साथ बैठक के बाद अभिनेता कैटरीना कैफ के साथ मीडिया से बात कर रहे थे।

कैटरीना कैफ ने भी खुलासा किया कि “डिरिलिस: एर्टुगरुल” उनका पसंदीदा शो है और उन्होंने सीरीज के 89 एपिसोड देखे थे। “डिरिलिस: एर्टुगरुल” ओटोमन साम्राज्य के संस्थापक “एर्टुगरुल” की कहानी है।

यह सीरीज पाकिस्तान में सरकारी टीवी पर प्रधानमंत्री इमरान खान के निर्देश पर उर्दू डबिंग से प्रसारित की जा रही है। नेटफ्लिक्स पर ऐतिहासिक सीरीज को भारत में भी लाखों लोग देख चुके हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.