Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

VIDEO: सलमान खान ने किया था Sidharth Shukla की मौत को लेकर मजाक, कहा- सब रोयेंगे कहेंगे अच्छा…

Sidharth Shukla की मौत पर पूरा बॉलीवुड स्तब्ध है.

बिग बॉस के विजेता रहे सिद्धार्थ के जाने के बाद उनके कुछ पुराने विडियो और यादें ताजे हो रही हैं. सिद्धार्थ के जाने के बाद उनके चाहने वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. सिद्धार्थ ने 40 वर्ष की उम्र में मॉडलिंग से लेकर फिल्मों में अभिनय तक किया.

Sidharth Shukla की मौत के सदमे से अभी लोग बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. इसी बीच बिग बॉस 13 का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें सलमान खान सिद्धार्थ के साथ बीमारी को लेकर मजाक करते दिखाई दे रहे हैं.

दरअसल बिगबॉस सीजन 13 के दौरान बिगबॉस के घर में ही Sidharth Shukla की तबियत बिगड़ गई थी उन्हें टाइफाइड हुआ था जिसके लिए उन्हें कुछ दिन अस्पताल में शिफ्ट करना पड़ा था. वीकेंड के वार में सलमान खान ऑनलाइन Sidharth Shukla से कनेक्ट हुए थे.

उस दौरान उन्होंने सिद्धार्थ (Sidharth Shukla) की मौ’त को लेकर मजाक किया था. सभी लोग हंस रहे थे मस्ती के मूड़ में भी थे. अब इस वीडियो को लेकर लोग सलमान खान को ट्रोल कर रहे है. लोगों का कहना है कि मजाक में भी ऐसा नहीं कहना चाहिए.

कभी भी जुबान पर सरस्वती बैठ जाती है. इस वीडियों के वायरल होने के बाद सलमान खान फैंस के निशाने पर हैं. Sidharth Shukla के दुनिया से जाने के बाद उनके दोस्त आसिम रियाज और उनकी प्रेमिका शाहनाज गिल काफी टूट चुके हैं.

शमशान घाट में भी दोनों निरंतर आंसू बहाते रहे.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.