Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Video: ‘अब तूने और बोला तो अवार्ड मैं ले लूंगा…’, विवेक ओबेरॉय को शाहरुख खान ने सेकेंडो में करा दिया चुप

Vivek Oberoi Shah Rukh Khan IIFA 2024 Video: 28 सितंबर को अबू धाबी में आईफा 2024 अवार्ड को आयोजित किया गया था और यहां पर बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड सितारों तक का जमावड़ा जुड़ा। इतना ही नहीं आपको बता दें कि पूरे 2 दिन तक इस अवॉर्ड शो की खूब चर्चा भी होती रही और सोशल मीडिया पर सितारों के नए-नए लुक भी देखने को मिले।

बॉलीवुड के भी काफी सारे दिग्गज अभिनेता यहां पर पहुंचे थे। लेकिन इसी दौरान शाहरुख खान ने करण जौहर और विक्की कौशल के साथ में मिलकर इस शाम को और भी ज्यादा बेहतरीन बना दिया। सोशल मीडिया पर भी अब उनके तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल होती हुई नजर आ रही है।

 

लेकिन अब इसी बीच सोशल मीडिया पर विवेक ओबेरॉय और किंग खान यानी कि सलमान खान का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस दौरान शाहरुख खान को विवेक ओबेरॉय को अवार्ड देते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान स्टेज पर जैसे ही विवेक आते हैं तो शाहरुख की तारीफों के पुल बांधने लग जाते हैं।

 

विवेक ओबरॉय की बातें सुनते ही किंग खान ने अपने अंदाज में उनका शुक्रिया कहा। लेकिन इसके बावजूद भी विवेक ओबेरॉय, शाहरुख खान की तारीफ करने से रुक नहीं पा रहे थे। इस पर शाहरुख खान ने अपने मजाक भरे अंदाज में कहा कि “अब अगर तूने थोड़ा भी और बोला तो मैं अवार्ड ले लूंगा।”

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.