Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

VIDEO: बेटे से मिलने पहुंचे थे शाहरुख खान? NCB के दफ्तर के बाहर से वीडियो हुआ वायरल, अब सच्चाई आई सामने…

शाहरुख खान के बेटे आर्यन ड्रग्स केस में फंसे हुए हैं। NCB ने उन्हें रेव पार्टी से गिरफ्तार किया था।

सोशल मीडिया पर आर्यन खान की रिहाई को लेकर भी लोग आवाज उठा रहे हैं। वहीं इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे शाहरुख और आर्यन खान का बताया जा रहा है। वीडियो को देख कहा जा रहा है कि एनसीबी कोर्ट के बाहर शाहरुख अपने बेटे आर्यन खान से मिले।

वीडियो में शाहरुख खान की तरह दिखने वाला एक शख्स ऑल ब्लैक आउटफिट में है और उसने पोनीटेल बना रखी है। साथ में मास्क भी पहना है। वहीं ब्लू डेनिम जैकट में एक दूसरा शख्स दिखाई दे रहा है।

सच्चाई आई सामने

आपको बता दें कि शाहरुख और आर्यन का बता वायरल हो रहा ये वीडियो बिल्कुल फेक है। वीडियो में दिखाई देने वाले दोनों शख्स ना ही शाहरुख खान हैं ना ही आर्यन खान। क्योंकि बिना कोर्ट की इजाजत के परिवार के सदस्य आरोपी से नहीं मिल सकते हैं।

वायरल वीडियो को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि वीडियो में शाहरुख खान या आर्यन खान नहीं, बल्कि उनके हमशक्ल हैं। वहीं, वीडियो के साथ किए जा रहे दावे से जुड़ी खबर हमें किसी भी विश्वसनीय मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं मिली।

पड़ताल के अगले चरण में हमने शाहरुख खान के डुप्लीकेट इब्राहिम कादरी का सोशल मीडिया अकाउंट चेक किया।

इब्राहिम कादरी के अकाउंट पर मिले एक वीडियो को देखने पर पता चलता है कि वायरल वीडियो में शाहरुख खान और आर्यन खान नहीं, बल्कि उनके डुप्लीकेट इब्राहिम कादरी और गुफरान रूमी हैं।

 

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.