Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

विजय वर्मा ने बताया कब शुरू हुआ था तमन्ना भाटिया संग अफेयर, बोले- पहली डेट पर जाने में 20-25 दिन लगे

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा पिछले काफी समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज 2’ से काफी पहले से ही उनके अफेयर की खबरें आने लगी थीं। पर अब विजय वर्मा ने रिवील किया है कि उनका और तमन्ना का अफेयर कब शुरू हुआ था और पहली डेट पर जाने में कितने दिन लगे थे। विजय वर्मा और तमन्ना की जोड़ी को ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में खूब पसंद किया गया था, और उनके बीच इंटिमेट सीन्स भी थे। इस सीरीज के कुछ दिन बाद विजय वर्मा और तमन्ना ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर दिया था।

हालांकि फैंस Vijay Varma और Tamannaah Bhatia के रिलेशनशिप को डेढ़ साल से सेलिब्रेट कर रहे हैं। दोनों के अफेयर के चर्चे तब शुरू हुए थे, जब गोवा में न्यू ईयर पार्टी से उनके किसिंग की तस्वीरें सामने आई थीं। तभी से उनके अफेयर की चर्चा शुरू हो होने लगी थी, जिन्हें तब और हवा मिली जब Lust Stories 2 के लिए विजय और तमन्ना के नाम की घोषणा की गई।

tamannaah-vijay

विजय वर्मा बोले- ‘लस्ट स्टोरीज 2’ के बाद शुरू हुआ रिश्ता

अब विजय वर्मा ने बताया है कि उन्होंने और तमन्ना ने ‘लस्ट स्टोरीज 2’ के बाद एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। पहली डेट पर जाने में उन्हें 20-25 दिन लगे। उन्होंने तन्मय भट्ट से एक यूट्यूब चैनल पर बातचीत में कहा, ‘लस्ट स्टोरीज 2’ तो हमारे लिए सिर्फ एक क्यूपिड की तरह रही, लेकिन असल जिंदगी की प्रेम कहानी बाद में शुरू हुई। हम ‘लस्ट स्टोरीज 2′ के बाद एक रैप पार्टी करने की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। पार्टी में सिर्फ चार लोग आए, और उस दिन मुझे महसूस हुआ। मैंने तमन्ना से कहा कि मैं तुम्हारे साथ और हैंगआउट करना चाहता हूं। पार्टी के बाद पहली डेट होने में 20-25 दिन लग गए।’

 

विजय वर्मा के लिए यह बोली थीं तमन्ना भाटिया

वहीं, तमन्ना भाटिया ने विजय वर्मा संग रिलेशनशिप के बारे में ‘फिल्म कंपैनियन’ से कहा था कि एक्टर ने उन्हें बिना किसी एटिट्यूड के अप्रोच किया था। तमन्ना ने कहा था कि विजय वर्मा के साथ उन्हें काफी खुश महसूस होता है, और वह उनकी बहुत परवाह करते हैं। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो विजय वर्मा हाल ही ‘मर्डर मुबारक’ में नजर आए थे, और अब जल्द ही सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास ‘मटका किंग’ और ‘ऊल जलूल’ हैं। वहीं तमन्ना भाटिया Aranmanai 4 और ‘वेदा’ में नजर आएंगी।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.