Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

VIRAL VIDEO: मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान ने की थी सलमान खान की बुरी तरह पिटाई, वजह जान रह जाएंगे हैरान…

Malaika Arora’s son Arhaan Khan had beaten Salman Khan badly watch video: सलमान खान आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में रहते हैं। कभी वह गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुए हमले की वजह से चर्चाओं में रहते हैं। तो कभी वह अपनी आने वाली फिल्मों की वजह से लाइमलाइट बटोरते हैं। बता दें कि सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘दबंग 4’ को लेकर चर्चाओं में हैं। फैन्स भी इस फिल्म के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

दबंग फिल्म के बाद से सलमान खान की एक अलग ही पहचान बन गई है। फिल्म की कहानी के साथ ही फिल्म में चुलबुल पांडे का किरदार फैन्स को बेहद पसंद आया था। वहीं फैन्स के इतने प्यार को देख अब सलमान खान ‘दबंग 4’ को रिलीज करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

बता दें कि हाल ही में सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान दबंग के पार्ट वन के बारे में बात करते हैं। वह उस किस्से को फैन्स के साथ साझा करते हैं। जब उन्होंने दबंग फिल्म में अरबाज खान की पिटाई की थी

फिलम में अरबाज खान ने मक्खन पांडे का किरदार निभाया था। इस फिल्म में एक सीन था जहां सलमान खान को मक्खन पांडे की पिटाई करनी थी। लोगों को यह सीन बेहद पसंद आया था, लेकिन इस सीन को देख अरबाज खान के बेटे अरहान खान सलमान से नाराज हो गए थे।

 

 

इस वीडियो में सलमान खान बतातें हैं कि जैसे ही अरहान ने यह सीन देखा वह भागते हुए उनके पास आए और उन्हें मारना शुरू कर दिया। एक्टर कहते हैं कि जैसे ही ट्रायल खत्म हुआ अरहान आया और रोते-रोते मुझे मारना शुरू कर दिया। बोला तुमने मेरा पापा को मारा- तुमने मेरे पापा को मारा। उसने इतना जोर-जोर से मार मुझे। मैंने फिर उसे गले से लगाया फिर मैंने अरबाज को बुलाया फिर अरबाज ने भी उसे हग किया। इसके बाद उसे सीन दिखाया गया। उसे पूरा ही सीक्वल दिखाना पड़ा। तब उसे समझ आया कि यह मारा मारी नहीं हो रही है यह बस एक एक्टिंग है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.