Mon, Oct 26, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Watch: हार्दिक पांड्या को चीट कर रही थीं नताशा? वायरल वीडियो में दूसरे शख्स को किया किस

Natasa Stankovic Video: हार्दिक पांड्या के तलाक की खबरें ज़ोरों पर हैं. सोशल मीडिया पर लगातार इस बात को लेकर दावा किया जा रहा है कि भारतीय ऑलराउंडर और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. हार्दिक और नताशा ने लंबे वक़्त से एक साथ तस्वीर भी शेयर नहीं की. इन्हीं सब खबरों के बीच नताशा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह किसी शख्स को किस करती हुई दिख रही हैं.

तो क्या इस वीडियो से ज़ाहिर हो गया कि नताशा अपने पति हार्दिक पांड्या को चीट कर रही थीं? बता दें कि अभी तलाक की खबरों पर नताशा और हार्दिक की तरफ से किसी तरह का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. ऐसे में कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी.

लेकिन नताशा का किस करने वाला वीडियो वाकई चौंकाने वाला है. वीडियो में नताशा किसी शख्स को किस कर रही हैं, जो इंटरनेट पर तेज़ी से घूम रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि नताशा किसी बाहर की लोकेशन पर नज़र आ रही हैं और अपने साथ मौजूद शख्स को किस कर रही हैं. हालांकि इस बात को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल सकी कि यह वीडियो कब और कहां का है.

 

चली जाएगी हार्दिक की 70 फीसद प्रॉपर्टी?

हार्दिक-नताशा की तलाक की खबरों के साथ-साथ यह बात भी चर्चा में है कि तलाक के बाद हार्दिक को अपनी प्रॉपर्टी का 70 फीसद हिस्सा पत्नी नताशा को देना पड़ेगा. हालांकि अभी इस बात को लेकर भी किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया के उपकप्तान बने हार्दिक पांड्या 

गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या को अमेरिका और वेस्टइंडीज़ में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है, जबकि रोहित शर्मा को एक बार फिर कप्तानी करने का ज़िम्मा सौंपा गया है. हालांकि हार्दिक पांड्या हाल ही में गुज़रे आईपीएल 2024 में बेहद ही खराब फॉर्म से गुज़रे.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.