Wed, Oct 28, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Watch: Bharti Singh के एक साल के बेटे गोला ने किया खुद से चलना शुरू, कॉमेडी क्वीन ने प्यारे पल की दिखाई झलक

Bharti Singh Son Gola: कॉमेडियन भारती सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. भारती ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल किया है. उन्हें न केवल कॉमेडी क्वीन कहा जाता है, बल्कि यूट्यूब पर उनके व्लॉग्स की भी एक अलग फैन फॉलोइंग है. भारती सिंह ने हर्ष लिम्बाचिया से शादी की है और वे अपने फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़े हर अपडेट भी शेयर करती रहती हैं. फिलहाल भारती अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत फेज को एंजॉय कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने उस पल को शेयर किया जब उनका 1 साल का बेटा लक्ष्य जिसे प्यार से गोला कहा जाता है वह पहली बार चला.

भारती सिंह के बेटे ने चलना सीखा
अपने लेटेस्ट व्लॉग में भारती ने उस पल को दिखाया जब उनके एक साल के बेटे गोला ने अपने आप चलना शुरू कर दिया. वीडियो में शुरुआत में भारती का बेटा डरा हुआ लग रहा था, लेकिन पेरेंट्स ने हौंसला बढ़ाया तो  उसे चलने और अपने पैरों पर खड़े होने में मदद मिली. अपने आप चलते हुए गोला काफी प्यारा लग रहा था. इस दौरान जब भारती ने “गणपति बप्पा मोरया” गाया तो  गोला ने डांस भी किया. वलॉग में आगे भारती ने अपने बच्चे को चलता देख अपनी खुशी जाहिर की.

कॉमेडी क्वीन ने कहा, “ “बहुत खुश हूं गोला चलने लग गया. इसी तरह आपका प्यार चाहिए, वो और चलना शुरू हो जाएगा. मैंने सच में आप लोगो के साथ ही देखा है. भजन बोलो तो और देर तक खड़ा रहता है.”

3 अप्रैल 2022 को भारती सिंह ने गोला को दिया था जन्म
बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने 3 अप्रैल 2022 अपने बेटे लक्ष्य उर्फ गोला का वेलकम किया था. तब से कपल अपने बेटे की हर अपडेट भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. फैंस भी गोला को बहुत प्यार करते हैं.

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.