Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Saif Ali Khan ने जब अपने तलाक पर बोली थी बड़ी बात, कहा- ‘मैं हर महीने पैसे दे रहा हूं, प्लीज शांति से मरने दो’

Saif Ali Khan On Amrita Singh Divorce: सैफ अली खान अब करीना कपूर के साथ खुशहाल शादीशुदा जीवन जी रहे हैं। इससे पहले, एक्टर ने अमृता सिंह के साथ शादी की थी। हालांकि, 13 साल की शादी के बाद, उन्होंने 2004 में इस शादी को खत्म कर दिया। एक बार एक इंटरव्यू में, सैफ ने अमृता सिंह के साथ अपनी शादी, उनके तलाक और रोजा के साथ नए प्यार की खोज के बारे में खुलकर बात की थी।

अमृता के साथ तलाक पर सैफ

सैफ ने टेलीग्राफ से बात की और अपने गिल्ट के बारे में बताया: “मुझे लगातार यह क्यों याद दिलाया जा रहा है कि मैं कितना बुरा पति था और कितना बुरा पिता हूं? मेरे बटुए में मेरे बेटे इब्राहिम की तस्वीर है। जब भी मैं इसे देखता हूं, मुझे रोने का मन करता है। मुझे अपनी बेटी सारा की हर समय याद आती है।”

उन्होंने उन दावों की भी निंदा की कि रोजा के साथ उनका नया रिश्ता (उस समय कथित तौर पर वह रोजा को डेट कर रहे थे) उनके बच्चों को उनकी मां के खिलाफ प्रभावित करेगा। सैफ ने इसे “बकवास” कहा और बोले, “अमृता यह जानती है।” सैफ ने तलाक के फाइनेंशियल पहलू पर भी बात करते हुए बताया, “मुझे अमृता को 5 करोड़ रुपए देने हैं, जिसमें से मैं उन्हें लगभग 2.5 करोड़ रुपए दे चुका हूं। इसके अलावा, मैं अपने बेटे के 18 साल का होने तक हर महीने 1 लाख रुपए दे रहा हूं।”

उन्होंने अपने बच्चों के लिए अपनी जिम्मेदारी के बार में बात करते हुए सैफ ने कहा, “मैंने विज्ञापनों, स्टेज शो और फिल्मों से जो भी कमाया है, वह मेरे बच्चों के लिए है। मेरे पास कोई पैसा नहीं है। हमारा बंगला अमृता और बच्चों के लिए है…”

इंटरव्यू में, उन्होंने रोजा के साथ आत्म-सम्मान की एक नई भावना के बारे में बात की। उन्होंने कहा, “यह अच्छा नहीं है कि आपको लगातार याद दिलाया जाए कि आप कितने बेकार हैं और हर समय आपकी मां और बहन पर ताने, बेइज्जती और गालियां दी जाती हैं। मैं इन सब से गुजर चुका हूं। अब मैं फिर से ठीक महसूस करता हूं। आज, अगर मुझे कोई ऐसा व्यक्ति मिल गया है जो असल में मुझे यह महसूस कराता है कि मैं कुछ लायक हूं, तो इसमें क्या गलत है?”

 

उन्होंने रोजा की नॉन फिल्मी बैकग्राउंड की तारीफ करते हुए कहा, “अमृता से अलग, रोजा फिल्मल इंडस्ट्री से नहीं हैं… एक ऐसी महिला के साथ होना एक आशीर्वाद है जिसका फिल्मों से कोई लेना-देना नहीं है।”

सैफ ने आगे कहा, “मुझे शर्म से मरने दो। लेकिन कृपया मुझे लगातार गिल्ट की भावना से मत मारो। मैं अमृता के साथ कोई टकराव नहीं चाहता। वह मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा थीं और रहेंगी। मैं चाहता हूं कि वह और मेरे बच्चे खुश रहें।”

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.