Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

जब शाहिद कपूर संग होटल में रंगे हाथ पकड़ी गईं थीं सानिया मिर्जा, बेहद दुखद हुआ दोनों की लव-स्टोरी का अंत

सानिया मिर्ज़ा जिन्होंने टेनिस के ज़रिये दुनिया भर में हिंदुस्तान का नाम रोशन किया उनके चाहने वाले ना केवल आम लोग हैं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी उन्हें खूब पसंद करते हैं।

सानिया टैलेंटेड होने के साथ साथ बेहद खूबसूरत भी हैं और यही वजह है जो कोई भी उनका दीवाना बड़ी आसानी से बन जाता है। सानिया अब भले ही पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मालिक की पत्नी बन चुकी हैं, लेकिन एक वक़्त ऐसा भी था जब उनके और बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के अफेयर के चर्चे खूब हुए थे। कहते हैं कि दोनों का रिश्ता काफी कम समय तक था। सानिया और शाहिद ने इस बारे में कभी बात नहीं की..

शाहिद कपूर और सानिया मिर्जा की स्टोरी का दुखद अंत, होटल में पकड़े गये थे रंगेहाथ

एक शो के दौरान जब सानिया से पूछा गया कि ऐसा कैसे हो सकता है कि आपको हिन्दी फिल्म के किसी भी हीरो ने अप्रोज नहीं किया?” इस पर सानिया ने जवाब दिया, “मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ”। इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि “तुम्हें और शाहिद को लेकर भी काफी चर्चे थे? क्या वो सच थे?”

सानिया ने इस पर तुरंत जवाब दिया “मुझे याद नहीं यह बहुत पहले की बात है। मैं बहुत ट्रैवल करती थी इसलिए ऐसा नहीं हो सकता”। उनसे पूछा गया कि “शाहिद, रणवीर और रणबीर में से किसके साथ तुम शादी करना, हुकअप करना और हत्या करना चाहोगी?”

सानिया ने मुस्कुराते हुए कहा “रणवीर के साथ हुकअप, रणबीर के साथ शादी और शाहिद की हत्या करना चाहूंगी”।

शाहिद कपूर और सानिया मिर्जा की स्टोरी का दुखद अंत, होटल में पकड़े गये थे रंगेहाथ

शाहिद और सानिया की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी, ये तब की बात है जब करीना ने तुरंत ही शाहिद की लाइफ से टाटा बॉय बोला था। उस समय सानिया शाहिद के जख्मों पर मरहम बन कर आई थी। साल 2009 में पहले दोनों एक दूसरे के साथ काफी देखे जाते थे। दोनों ने कभी अपने रिश्ते को छिपाने की कोशिश भी नहीं की।

सानिया अक्सर कमीने फिल्म की सेट पर आती थी और उनके ओके कहने पर ही सीन को फाइनल किया जाता था। दोनों को बैंग्लोर के एक होटल में देखा गया था हुआ यूं था कि शाहिद और सानिया को होटल के वेटर ने एक रूम में देख लिया था जिसके बाद से उनके रिश्तें में पूरी मोहर लग गई थी, लेकिन खुशी ज्यादा दिनों तक नहीं टिकती।

शाहिद कपूर और सानिया मिर्जा की स्टोरी का दुखद अंत, होटल में पकड़े गये थे रंगेहाथ

शाहिद पर ऐसे इल्जाम लगे थे कि  शाहिद इंडस्ट्री की बड़ी हिरोइनों के साथ दिखते है, जिससे उनका नाम हो। खबरे ये भी आई कि सानिया जिस समय शाहिद को डेट कर रही थी वहीं वो किसी तेलुगु स्टार को भी डेट कर रही थी, जिसके कारण उनके रिश्तें में खटास आ गई।

सानिया के सूत्रों के अनुसार शाहिद उन्हें एक ट्राफी के तौर पर मानते है उनको जरा भी स्पेस नहीं देते है। अब फिरहाल दोनों की राहें अलग हो चुकी है। सानिया ने शोएब से और शाहिद ने मीरा कपूर से शाद करके अपने को लाइफ में आगे कर लिया है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.