Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

जब शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के MMS ने मचाया था बवाल, बड़ी सच्चाई आई थी सामने!

एनसीबी की टीम ने मुंबई से गोवा जा रहे एक शिप पर छापा मारा है, जिसमें ड्रग्स पार्टी चल रही थी।

इस हाईप्रोफाइल पार्टी को लेकर एनसीबी शाहरुख खान के बेटे आर्यन से भी पूछताछ कर रही है। पार्टी ‘कॉर्डेलिया द इम्प्रेस’ क्रूज पर चल रही थी। जिस वक्त NCB ने छापा मारा, उस वक्त पार्टी में 600 लोग शामिल थे। NCB ने 3 लड़कियों समेत 13 लोगों को हिरासत में लिया है। NCB सूत्रों के मुताबिक, शाहरुख खान के बेटे आर्यन भी उस क्रूज पर मौजूद थे।

Shahrukh Khan son Aryan controversies and Facts

वैसे, आर्यन और विवादों का पुराना नाता है। इससे पहले भी शाहरुख के बेटे का नाम विवादों में सामने आ चुका है। आर्यन खान अपने फेक एमएमएस को लेकर भी विवादों में रह चुके हैं। बता दें कि आर्यन फिलहाल 24 साल के हैं। उनका जन्म 13 नवंबर, 1997 को नई दिल्ली हुआ था।

Shahrukh Khan son Aryan controversies and Facts

सोशल मीडिया पर एक MMS वायरल हुआ था, जिसमें एक लड़का कार में एक लड़की के साथ इंटीमेट होता हुआ नजर आया था। कहा गया था कि MMS वीडियो में दिखने वाला शख्स आर्यन है। हालांकि बाद में वीडियो के फेक होने की पुष्टि की गई थी।

Shahrukh Khan son Aryan controversies and Facts

आर्यन खान डेटिंग की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। आर्यन का नाम अब तक कई लड़कियों से साथ जुड़ चुका है। बता दें कि आर्यन को फिल्म मेकिंग और डायरेक्शन में इंटरेस्ट है और वो इसी फील्ड पर फोकस करना चाहते हैं।

Shahrukh Khan son Aryan controversies and Facts

फिटनेस फ्रीक आर्यन खान की स्पोर्टस में भी दिलचस्पी है। वो मार्शल आर्ट में ट्रेंड होने के साथ ही ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट भी ले चुके हैं। उन्होंने 2010 में महाराष्ट्र ताइक्वांडो कॉम्पिटीशन में गोल्ड मेडल हासिल किया था।

Shahrukh Khan son Aryan controversies and Facts

आर्यन कुछ फिल्मों के लिए वॉइस ओवर भी कर चुके हैं। ये फिल्मे हैं द इनक्रेडिबल्स (हम हैं लाजवाब) जो कि 2004 में आई थी। इसके अलावा द लायन किंग (2019) में भी उन्होंने सिंबा की आवाज में वॉइस ओवर किया है। आर्यन को इनके लिए बेस्ट डबिंग चाइल्ड वॉइस आर्टिस्ट का अवॉर्ड भी मिला है।

Shahrukh Khan son Aryan controversies and Facts

आर्यन बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में काम कर चुके हैं। आर्यन ने फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ (2001) में बतौर चाइल्ड एक्टर काम किया है। इस मूवी में उन्होंने अपने पिता शाहरुख खान द्वारा निभाए गए कैरेक्टर राहुल के बचपन का रोल निभाया था।

Shahrukh Khan son Aryan controversies and Facts

नव्या और आर्यन को यूं तो स्टारकिड होने के कारण अच्छा दोस्त माना जाता है, लेकिन बीच में इन दोनों की साथ में पार्टी करने से लेकर लंच व डिनर तक पर जाने के फोटोज सामने आए थे। इसके बाद दोनों के रिश्ते में होने की चर्चा ने तेजी पकड़ ली थी। हालांकि, इन्होंने कभी भी इस बात पर कोई रिऐक्शन नहीं दिया।

बता दें कि आर्यन की स्कूलिंग लंदन के सेवन ओक्स स्कूल से हुई है। इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया से फिल्म मेकिंग और राइटिंग का कोर्स भी किया है। शाहरुख ने एक इंटरव्यू में बताया था कि आर्यन को फिल्ममेकिंग में इंटरेस्ट है।

Shahrukh Khan son Aryan controversies and Facts

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के लिए फरवरी, 2021 में हुई नीलामी में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) की ओर से शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी नजर आए थे। इसी दौरान जूही चावला की बेटी जाह्नवी भी साथ दिखी थीं। आर्यन और जाह्ववी बोली के दौरान खिलाड़ियों को लेकर चर्चा करते भी नजर आए थे।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.