Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

कौन है ‘स्त्री 2’ में आतंक मचाने वाला ‘सरकटा’, पुलिस कॉन्स्टेबल सुनील कुमार ने निभाया रोल, इस तरकीब से बने दानव

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। पहले ही वीकेंड में फिल्म जहां देश में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है, वहीं वर्ल्डवाइड 300 करोड़ से भी आगे बढ़ गई है। इस बार जहां एक तरफ स्त्री को इंसाफ मिला, तो वहीं सरकटे का आतंक देखने को मिला। सरकटे के आतंक के साथ-साथ अक्षय कुमार के कैमियो ने जो ट्विस्ट पैदा किया, उसने तो दर्शकों के होश ही उड़ा दिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ‘स्त्री 2’ में सरकटे का रोल असल में किसने किया है? बिना सिर वाले विलेन ने इस बार चंदेरी के लोगों ही नहीं, दर्शकों के दिलों में खौफ पैदा कर दिया। चलिए बताते हैं कि कौन है ये एक्टर:

स्त्री 2 में सुनील कुमार बने सरकटा

‘स्त्री 2’ में सुनील कुमार बने सरकटा

‘स्त्री 2’ में जिसने सरकटे का रोल प्ले किया, उसका नाम सुनील कुमार है और वह जम्मू के रहने वाले हैं। इन्हें ‘जम्मू का ग्रेट खली’ कहा जाता है।

रेसलर और पुलिस कॉन्स्टेबल हैं स्त्री 2 के सरकटा

रेसलर और पुलिस कॉन्स्टेबल हैं ‘स्त्री 2’ के सरकटा

सुनील कुमार एक कमाल के रेसलर हैं और रिपोर्ट्स हैं कि वह जम्मू-कश्मीर पुलिस में एक कॉन्स्टेबल हैं।

सनी जाट के नाम से हैं मशहूर

सनी जाट के नाम से हैं मशहूर

सुनील कुमार इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं और यहां उन्होंने अपना नाम सनी जाट बताया है। बायो में उन्होंने जानकारी दी है कि वह एक एक्टर, एथलीट और इन्फ्लूएंसर हैं।

सरकटा है दे ग्रेट अंगार, हाइट 7.7 फुट

‘सरकटा’ है ‘दे ग्रेट अंगार’, हाइट 7.7 फुट

सरकटे का रोल निभाने वाले सुनील कुमार की हाइट 7.7 फुट है। उन्हें ‘द ग्रेट अंगार’ के नाम से भी जाना जाता है।

CGI से सरकटा बनाया और सुनील कुमार के बॉडी शॉट्स जोड़े

CGI से सरकटा बनाया और सुनील कुमार के बॉडी शॉट्स जोड़े

क्या आप जानते हैं कि मेकर्स ने सुनील कुमार के साथ सरकटे वाले सीन कैसे शूट किए थे? डायरेक्टर अमर कौशिक ने ‘बॉलीवुड हंगामा’ से बातचीत में बताया कि उनकी सुनील कुमार को उनकी कास्टिंग टीम ने खोजा था। फिजीक और हाइट की वजह से सुनील कुमार को साइन कर लिया गया। अमर कौशिक ने बताया कि CGI के जरिए सरकटा का चेहरा बनाया था, और बाकी सुनील कुमार के बॉडी के शॉट्स इस्तेमाल किए थे।

​

यह है सरकटा सुनील कुमार का सपना

यह है ‘सरकटा’ सुनील कुमार का सपना

सुनील कुमार जम्मू-कश्मीर में रहते हैं। फिल्मों में काम करने के अलावा वह बतौर कॉनस्टेबल नौकरी भी करते हैं। साल 2019 में वह WWE का हिस्सा भी रहे थे। उनका सपना अब भारत को WWE में रीप्रेजेंट करने का है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.