Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
Uncategorized

अजहरुद्दीन-असदुद्दीन के तूफ़ान में उड़े बॉलीवुड सितारें, इंडिया ने आखिरी गेंद पर जीता मैच, चमके अजय शर्मा

फ्रेंडशिप कप का तीसरा मैच India Legends vs Bollywood Kings के बीच खेला गया. मैच में इंडिया लीजेंड्स की टीम ने 2 रन से जीत दर्ज की. इंडिया लीजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में दो विकेट खोकर 83 रन बनाये.

इंडिया लीजेंड्स की तरफ से मोहम्मद असदुद्दीन ने 22 रन की पारी खेली. वहीं मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 3 चौके जड़ते हुए तेजी से नाबाद 31 रन बनाये. वहीं अजय शर्मा 7 गेंदों पर 19 रन बनाकर नाबाद रहे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बॉलीवुड किंग्स की टीम 10 ओवर में 6 विकेट पर 81 रन ही बना सकी.

बॉलीवुड किंग्स की तरफ से अभिषेक कपूर ने 16 गेंद पर सबसे अधिक 33 रन बनाये. इंडिया लीजेंडस की तरफ से इम्तियाज अहमद ने और अजय शर्मा ने 2-2 विकेट अर्जित किये. वहीं UAE में खेली गई फ्रेंडशिप कप 2022 के एक अन्य मैच के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) ने अपने असदुद्दीन के साथ पिच पर एक यादगार लम्हा बिताया.

अजहरुद्दीन की कप्तानी वाली भारतीय लेजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर्स में 107/3 का स्कोर बनाया थे. मोहम्मद असदुद्दीन ने 22 गेंदों में 45 रनों की तूफानी पारी खेली थी. अस्दुदीन अपनी टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. संजीव शर्मा ने भी 37 रनों का योगदान दिया था.

वहीं कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन चार रन बनाकर नाबाद रहे थे. पाकिस्तान लेजेंड्स ने 9.1 ओवर्स में आराम से लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की थी. पाकिस्तान के लिए सलमान बट ने 30 गेंदों में सबसे अधिक नाबाद 65 रन बनाए थे.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.