Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

आर्यन खान की रिहाई पर बोले राम गोपाल वर्मा, कहा- ‘इस दिवाली भी खान रिलीज हुआ’

राम गोपाल वर्मा फिल्म इंडस्ट्री के सबसे विवादित सेलेब्स में से एक हैं.

राम गोपाल वर्मा को अपनी बेबाकी के लिए जाना जाता है. अब एक बार फिर रामू अपने अंदाज में वापस आ गए हैं. शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आज जेल से रिहाई मिली है. आर्यन खान अपने घर मन्नत पहुंच गए हैं. फैंस के बीच खुशी का माहौल है. इस बीच रामू ने एक मजेदार ट्वीट किया है.

राम गोपाल वर्मा ने किया ट्वीट

अपनी बेबाकी के लिए मशहूर राम गोपाल वर्मा ने आर्यन खान के जेल से रिहा होने की तुलना दिवाली पर आने वाली फिल्मों से की है. रामू ने ट्वीट किया- ‘बॉलीवुड में दिवाली का दिन खान्स की फिल्मों के लिए रिजर्व होता है. इस दिवाली पर भी खान रिलीज (रिहा) हुआ है.’

मन्नत में होगा जश्न 

आर्यन खान के मन्नत आने के बाद शाहरुख खान और गौरी खान के साथ पूरे परिवार और बॉलीवुड में खुशी का माहौल है. मन्नत को लाइट से सजाया गया है और फैंस ने ढोल बजाकर आर्यन खान का स्वागत किया है. आर्यन को जेल से घर लाने के लिए शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि आर्थर रोड जेल पहुंचे थे.

सोशल मीडिया पर आर्यन खान ट्रेंड कर रहे हैं. फैंस और ट्विटर यूजर्स आर्यन और शाहरुख को बधाई दे रहे हैं. साथ ही आर्यन खान के स्वागत में इमोशनल और खुशी भरे ट्वीट भी कर रहे हैं. आर्यन खान को 2 अक्टूबर को एनसीबी ने मुंबई क्रूज ड्रग्स केस गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. 28 अक्टूबर को हाई कोर्ट ने 14 शर्तों पर आर्यन खान को जमानत दी थी.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.