Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
Sports

इंग्लैंड में भी नहीं रुकी शाहीन अफरीदी की रफ़्तार, WWW लेकर मचाई तबाही, 5वीं बार उखाड़ा लाबुशेन का विकेट

इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन 1-2 (County Championship Division One and Two) के मुकाबले खेले जा रहे हैं. पाकिस्तानी सीमर शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) मिडिलसेक्स के लिए ग्लेमॉर्गन के खिलाफ चार दिनी मुकाबला खेल रहे हैं.

शाहीन अफरीदी ने काउंटी में भी अपना जलवा बरक़रार रखा है. मैच में शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) हैट्रिक से चूक गए. अफरीदी ने दुनिया के शीर्ष बल्लेबाजों में शुमार हो चुके मारनस लबुशेन को एक बेहद ही खतरनाक गेंद फेंकी. शाहीन ने पहले लाबुशेन को और फिर अगली गेंद पर अगले बल्लेबाज सैम नॉर्थईस्ट को विकेटकीपर व्हाइट के हाथों लपकवाया.

हालाँकि शाहीन अफरीदी हैट्रिक पूरी नहीं कर सके. किरन कार्लसन ने अफरीदी को हैट्रिक से वंचित कर दिया. हालांकि, वह भी तीन गेंद खेलकर ही आउट हो गए. मैच में अफरीदी ने 3 विकेट हासिल किये.

वहीं पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने ओल्ड ट्रैफर्ड में ग्लूस्टरशायर को 252 रन पर आउट कर मेजबान टीम के लिए छह विकेट लिए.

मार्कस हैरिस, क्रिस डेंट और रयान हिगिंस सभी ने टीम के लिए अर्धशतक बनाए, वहीं लंकाशायर ने 1 विकेट पर 11 रन बना लिए हैं. जॉर्ज बाल्डरसन आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं. वहीं नॉर्थम्प्टन में पहले दिन 12 विकेट गिरे.

यॉर्कशायर को 296 रन पर आउट कर दिया गया. जिसमें हैरी ब्रुक ने 84 रन बनाए और डेविड मालन और जॉर्डन थॉम्पसन ने अर्धशतक दर्ज किया.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.