Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
Sports

“इरफान पठान जल्द बनेंगे कोच, राहुल द्रविड़ से ली ट्रेनिंग”

भारतीय टीम को टी 20 विश्वकप जिताने वाले पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान अब कोच बनने की तैयारियों में जुट गये हैं।

इसके लिए इरफान पठान ने बेंगलुरू में स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी से लेवल 2 का कोचेस कोर्स भी पूर्ण कर लिया है। इरफान पठान ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। इसके अलावा एनसीए हेड और पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ का भी आभार प्रकट किया।

आपको बता दें ये आठ दिनों का इवेंट था और इस इवेंट में भारत के कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी हिस्सा लिया। इरफान पठान ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनके भाई यूसुफ पठान, नमन ओझा, अभिषेक नायर, अशोक डिंडा, वीआरवी सिंह और परवेज रसूल आदि क्रिकेटर्स नजर आ रहे हैं।

इरफान पठान ने एनसीए हेड राहुल द्रविड़ समेत सभी फैकल्टी मेंबर्स को ट्रेनिंग सेशन के लिए धन्यवाद कहा। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट में अहम योगदान के लिए एनसीए की भी काफी तारीफ की।

IND vs SL: Rahul Dravid on India vs Sri Lanka T20I Series loss, Young  cricketers will learn every pitch is not flat| टी-20 सीरीज हारने पर बोले  कोच Rahul Dravid- 'युवा बल्लेबाजोंइरफान पठान ने सोशल मीडिया पर दी अपने कोचिंग कोर्स की जानकारी देते हुए कहा कि अपने फैंस के साथ शेयर करने के लिए उत्‍साहित हूं कि मैंने एनसीए बीसीसीआई का लेवल 2 हाइब्रिड कोर्स पूरा कर लिया है।

मैं राहुल भाई और बाकी सदस्‍यों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्‍होंने मुझे और सभी खिलाड़ियों को 8 दिनों की शानदार ट्रेनिंग दी। आपको बता दें अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर के दौरान पठान ने 2006 में पाकिस्तान दौरे पर कराची टेस्ट में हैट्रिक लेकर सनसनी मचा दी थी।

इसके बाद 2007 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में तीन विकेट के लिए उन्हें मैन ऑफ़ द मैच खिताब मिला था। अपने करियर के अंतिम वनडे में श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट लेने के बाद भी उन्हें टीम में दोबारा वापस जगह नहीं मिली थी।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.