Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
Sports

इविन लुईस ने ठोका तूफानी शतक, 11 छक्के 5 चौके जड़कर मचाया कोहराम, गेल की धांसू बल्लेबाजी

इविन लुईस ने ठोका तूफानी शतक, 11 छक्के 5 चौके जड़कर मचाया कोहराम, गेल की धांसू बल्लेबाजी.

कैरोबियन प्रीमियर लीग के 27वें मैच में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियोट्स ने इविन लुईस के तूफानी शतक के दम पर ट्रिनबागो नाइट राइडर्स को 8 विकेट से रौंद दिया. टीकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए थे. इसके जवाब में सेंट किट्स ने इविन लुईस की नाबाद 102 रन की विस्फोटक पारी के दम पर 14.4 ओवर में 8 विकेट शेष रहते हुए जीत हासिल कर ली.

इविन लुईस ने आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदो पर 102 रन बनाए. उन्होने अपनी पारी में 11 छक्के और 5 चौके जड़े. लुईस का सीपीएल 2021 में यह पहला शतक है. वह सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. लुईस ने 9 मैचों 343 रन बनाए हैं. उनके नाम 30 छक्के दर्ज हो गए हैं.

लुईस के अलावा सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने 18 गेंदो पर 35 रन बनाए. दोनो ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़कर जीत की आधार शिला रख दी. लुईस ने चौथे विकेट के लिए रवि बोपारा के साथ 85 रन की अटूट साझेदारी की जिसमें बोपारा का योगदान केवल 7 रन का रहा.

इससे पहले टीकेआर के लिए कोलिन मुनरों 43 और सुनील नरेन ने 33 रन की पारी खेली. नरेन ने अपनी पारी में 18 गेदों का सामना करते हुए 4 छक्के लगाए.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.