Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
Sports

उमरान के बाद एक और कश्मीरी गेंदबाज का IPL में जलवा, रसिख सलाम ने किया KKR के लिए डेब्यू

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2022 में बेहतरीन आगाज किया है. टीम अब तक 3 में से 2 मैच जीत चुकी है. टूर्नामेंट का 14वां मैच केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है. मैच में कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टीम ने प्लेइंग-11 में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज रसिक सलाम डार को शामिल किया है. वे आईपीएल में केकेआर की ओर से पहला मैच खेलेंगे. वे मुंबई इंडियंस टीम में भी रह चुके हैं. लेकिन मौजूदा सीजन से पहले ऑक्शन में केकेआर ने 22 साल के इस तेज गेंदबाज को 20 लाख रुपए में खरीदा था. लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि रसिक पर 2 साल का बैन भी लग चुका है.

बीसीसीआई ने 2019 में बर्थ सर्टिफिकेट में धोखाधड़ी के मामले में रसिल सलाम डार पर 2 साल का बैन लगाया था. वे अंडर-19 भारतीय टीम में शामिल किए गए थे, लेकिन बाद में उन्हें बाहर होना पड़ा था. इसके बाद उनके खेलने को लेकर संशय लगाया जा रहा था. लेकिन यह खिलाड़ी अब केकेआर के लिए डेब्यू कर चुका है. उन्होंने अब तक 6 टी20 के मुकाबले खेले हैं. 53 की औसत से 4 विकेट लिए हैं. 38 रन देकर 3 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है.

3 साल बाद खेलेंगे कोई मैच
रसिल डार 3 साल बाद कोई मुकाबला खेलने जा रहे हैं. उन्होंने अंतिम मुकाबला मुंबई इंडियंस की ओर से खेला था. 2019 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हालांकि वे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे. 4 ओवर में 42 रन लुटाए थे. मुंबई को इस मैच में हार मिली थी. वे फर्स्ट क्लास के 2 मैच में 7 और लिस्ट-ए के 2 मैच में 3 विकेट लिए हैं. वे फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 40 रन की बड़ी पारी खेल चुके हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.